अब सूर्य उदय से पहले शंख और घंटा बजाकर नेताओं को कुम्भकरणी नींद से उठायेंगे हडताली कर्मचारी

0
970

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) विगत 9 मई से पूरे प्रदेश में जारी कर्मचरियों की हड़ताल के संदर्भ में आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने प्रैसवर्ता कर जानकारी दी है कि 22 मई को पूरे देश के 742 जिलों में तमाम कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोंपेगे तो वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी भी 25 मई को कामकाज ठप करके कर्मचारियों को समर्थन देंगे। वहीं कर्मचारियों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि हडताल को कमजोर करने के लियेे ठेके पर लगाये जा रहे कर्मचारियों के नाम पर बडा घोटला किया जा रहा है, 10 कर्मचारियों को सफाई पर लगाकर 50 कर्मचारियों का बिल दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अब सभी कर्मचारी 23 मई से बीजेपी के विधायक, सांसद और मंत्रियों के घर – घर जाकर सूर्य उदय से पहले शंख और घंटारा बजाकर उन्हें कुम्भकरणी नींद से उठायेंगे।  उसके बाद 25 मई से निगम मुख्यालय पर 11 – 11 कर्मचारी रोजाना क्रमिक भूख हडताल पर बैठेंगे। यह क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY