मोस्ट वांटेड बदमाश को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

0
921

TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात : सीआईए पुन्हाना ने मोस्ट वांटेड मुश्ताक को पकड़ने के लिए टीम बनाई। जहां बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और चंद्रपाल को गोली लग गई। गोली लगने के बाद भी मुठभेड़ जारी रही।   इस दौरान सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने फायर करने वाले बदमाशों की संख्या पांच बताई है, जिसमें से तीन भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों में दोनों वांटेड है।   जिसने पहले भी एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।    घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कृष्ण कुमार हेड कांस्टेबल के सिर को गोली छू कर निकल गई, वहीं कॉस्टेबल चंद्रपाल के पेट में गोली आरपार हो गई।  फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY