TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 31 अक्तूबर। हमारे देश में अनेक भ्रष्टाचार निरोधक संस्थाएं कार्य कर रहीं है। लेकिन उनके प्रयास जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 30 अक्तूबर से 04 नवम्बर तक भ्रष्टाचार जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार से जुडे तरीकों और इनकी शिकायत करने के बारे में जागरूक करना है।
यह विचार जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसडी आर्य ने आज अपने अध्यक्षीय संबोधन में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हथीन में आयोजित स्वरोजगार मोटिवेशन कैम्प के दौरान रखे।

