Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » प्राइवेट स्कूलों को फीस लेने की अनुमति देने से पहले हरियाणा सरकार स्कूलों के पिछले 5 साल के रिजर्व फंड की जांच कराए ।

    प्राइवेट स्कूलों को फीस लेने की अनुमति देने से पहले हरियाणा सरकार स्कूलों के पिछले 5 साल के रिजर्व फंड की जांच कराए ।

    Ajay vermaBy Ajay verma09/04/2020Updated:09/04/2020No Comments3 Mins Read
    Today Express News / Report / Ajay Verma /9  अप्रैल    हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर कहा है कि प्राइवेट स्कूलों को फीस लेने की अनुमति देने से पहले हरियाणा सरकार स्कूलों के पिछले 5 साल के आय और व्यय व उनके पास मौजूद  रिजर्व फंड की जांच कराए । मंच ने अपने पत्र के साथ फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूल  एमबीएन, एपीजे, डीपीएस ,मानव रचना ,मॉडर्न डीपीएस , डीएवी, ग्रैंड कोलंबस, डिवाइन, पब्लिक स्कूल सहित 25 प्राइवेट स्कूलों के पिछले 5 साल के आय और व्यय , बैलेंस शीट व फार्म 6 की फोटोकॉपी लगाई है जिसमें दर्शाया गया है कि स्कूल प्रबंधकों के पास कितना  रिजर्व फंड  अभी भी मौजूद है। मंच ने अपने पत्र के साथ शिक्षा सचिव के उस पत्र को भी संलग्न किया है जिसके द्वारा स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया गया था कि स्कूल प्रबंधक नियमानुसार  मासिक आधार पर ही फीस वसूले । मंच ने अपने पत्र की एक कॉपी  शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव ,सभी छह मंडल के चेयरमैन कम मंडलायुक्त फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमिटी , चेयरमैन सीबीएसई को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजा है। ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि आईपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट अशोक अग्रवाल  ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अभिभावकों के हित में कार्रवाई करने की अपील की है।
    कैलाश शर्मा ने कहा है कि मंच को लगता है कि ज्यादातर स्कूल राजनेताओं के होने के कारण हरियाणा सरकार स्कूल संचालकों के दबाव में  स्कूलों को फीस लेने की अनुमति दे सकती है लेकिन हरियाणा सरकार को अनुमति देने से पहले मंच के पत्र में  तथ्यों व सबूतों के साथ दर्शाई गई बातों पर जरूर गौर फरमाना चाहिए उसके बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए । मंच ने हरियाणा सरकार  को चेताया है कि मंच के पत्र में लिखी बातों को नजरअंदाज करके यदि स्कूलों को शिक्षा शिक्षा सत्र 2020=21 में ट्यूशन फीस व अपनी मर्जी से बनाए गए गैरकानूनी फंडों में फीस वसूलने  व मासिक फीस की जगह 3 महीने की एडवांस में फीस वसूलने की अनुमति प्रदान की तो मंच उस आदेश के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका डालकर अभिभावको के हित में कार्रवाई करने की गुहार लगाएगा ।मंच के लीगल सेल ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। मंच के राज्य संरक्षक सुभाष  लांबा , जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जोशी व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा का कहना है कि अभिभावक पहले से ही मंदी के शिकार है । उनकी  जेब पर  और अधिक आर्थिक बोझ डालना उनके साथ पूरी तरह से अन्याय है। मंच इस अन्याय को नहीं होने देगा। मंच ने अभिभावकों से भी कहा है कि वे जिला प्रशासन द्वारा  लॉकडाउन के समय  बनाई गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे और स्कूलों की प्रत्येक मनमानी का डटकर विरोध करें, मंच उनके साथ है।
    Before allowing private schools to collect fees Education FARIDABAD LATEST NEWS Haryana the Haryana government should check the reserve fund of the last 5 years of the schools. TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.