Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 फरवरी, 2024 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) में सोमवार को तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिक्सेस-2024 का शुभारंभ हुआ। ‘बच्चों और युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य और खेल में प्रगति: विज्ञान के जरिए नवाचार, एकीकरण और स्थिरता’ विषय पर आयोजित हुए इस चार दिवसीय सम्मेलन में 20 देशों से आए 450 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शारीरिक गतिविधि, नवीन प्रौद्योगिकी के एकीकरण और प्राचीन बीमारियों में कमी लाने के लिए नवीनतम शोध के महत्व जैसे विषयों पर विचार रखे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 फरवरी। अपना स्वैग डांस स्टूडियों द्वारा डांस भूमि सीजन टू कार्यक्रम का आयोजन एसआरएस टावर सैक्टर-31 में किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बतौर वित्त मंत्री पेश किये गए एक लाख 89 हजार करोड़ रुपये के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बजट को प्रदेश की जनता के विकास और उनकी आकांक्षों को पूर्ण करने वाला एवं विकसित भारत – विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने वाला बजट बताया । उन्होंने कहा कि ताऊ मनोहर लला द्वारा पेश किया गया बजट दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बजट है जो पिछले साल की तुलना में 11 % अधिक है और ताऊ मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता पर किसी नए कर का भार भी नहीं डाला है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 1 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य स्वामी विवेकानंद जयंती से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए हर परिवार सूर्यनमस्कार कार्यक्रम ने अपनी चरम सीमा को प्राप्त करते हुए सफलता की प्राप्ति की है। इसी कड़ी में हरियाणा योग आयोग द्वारा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पतंजलि योग समिति, ओम योग संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: शुक्रवार, 23 फरवरी, 2024: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, भारत ने मंगोलिया में सभी सुविधाओं वाले पहले ‘कार्डिएक साइंसेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए ‘क्लिनिकल कॉरिडोर’ की अवधारणा के तहत इंटरमेड हॉस्पिटल, मंगोलिया के साथ समझौता किया है,

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत नामक एक अभूतपूर्व योजना समर्पित की थी। उसी वर्ष हरियाणा ने भी इस योजना को अपना लिया था। इस योजना से गरीब मरीजों का बहुत भला भी हुआ है। अब हरियाणा सरकार ने चिरायु कार्ड भी बना दिए हैं जिसका लाभ और अधिक मरीजों को होगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | 21 फरवरी 2024: अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने बताया…

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 फरवरी। लोधी राजपूत जन कल्याण समिति द्वारा जिला बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद के अंतर्गत बाल भवन में चलाए जा रहे डे केयर सेन्टर के 25 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री की किट वितरित की गई। इसके लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद डॉक्टर सतीश कुमार ने समिति का आभार व्यक्त किया। इस केन्द्र में बाल श्रम वाले बच्चे व कूड़ा बीनने वाले बच्चे और जो बच्चे किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं उन बच्चों को लाभ दिया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने कहा कि शहर में जितनी भी बड़ी विकास योजनाएं चल रही हैं वह महत्वपूर्ण हैं और आमजन से जुड़ी हुई हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद।  भोपानी गांव में कब्रिस्तान बनाए जाने के विरोध में कई सरपंचों ने विधायक राजेश नागर से मुलाकात की। जिस पर विधायक ने अधिकारी को फोन कर मामला सुलझाने के निर्देश दिए।  जगत सिंह पार्षद, संजय सरपंच लालपुर,  सरपंच ललित चौहान, महावतपुर सरपंच रवि चौहान, राजपुर कला सरपंच कुलबीर चौहान,  ददसिया गांव से धन सिंह नम्बरदार व आसपास के गांव की सरदारी ने तिगांव विधायक राजेश नागर से उनके निवास पर मुलाकात की