टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल गंभीर से गंभीर बीमारियों के इलाज में आए दिन अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर मरीजों को जीवनदान दे रहा है। हाल ही में अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ सर्जरी की गई है। सात साल से पार्किंसन की बीमारी से जूझ रहे ईराक हातिम की सर्जरी कर दिमाग में पेसमेकर डाला गया। दुर्लभ सर्जरी के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफल सर्जरी को अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, न्यूरो सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विक्रम दुआ और डाॅ. रवि शेखर की टीम ने अंजाम दिया।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 9 फरवरी । युवाओं को शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन आदि की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) और अमृता हॉस्पिटल ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विशेषता और संसाधनों के प्रयोग से साथ दोनों संस्थान नवाचार को बढ़ावा देते हुए भावी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के उज्जवल भविष्य के सपने को साकार करेंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के रेडिएशनऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. भास्कर विश्वनाथन को हाल ही मेंएक शोध अनुदान के लिए चुना गया है, जिसका उद्देश्य कैंसर के इलाजके लिए ट्यूमर मोशन और रेडिएशन हाइपरथर्मिया के लिए एक स्वदेशीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड विकसित करना है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद| मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी), एमआरआईआईआरएस के छात्रों और संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नवनिर्मित भवन के एतिहासिक उद्घाटन समारोह का वर्चुअली हिस्सा बनने का मौका मिला। 5 फरवरी को आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए देशभर के चुनिंदा संस्थानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें मानव रचना भी शामिल रहा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। 05, फरवरी 2024: भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) ने पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह भविष्य के नजरिये से सृजनशील और मूल्य-आधारित स्कूल है। यह “संस्कृति और नवाचार का संगम” के दर्शन पर आधारित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम सुशांत लोक III, सेक्टर 57, गुरुग्राम में स्थित है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के अंग्रेजी विभाग, स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज (एसएमईएच) की ओर से नैरेटिव एंड नैरेशन: मैपिंग आउट लेटेस्ट ट्रेंड्स इन साउथ एशियन लिटरेचर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित हुए इस सम्मेलन में अंग्रेजी, साहित्य, कला और सांस्कृतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। सूरजकुंड (फरीदाबाद), 03 फरवरी। भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ शनिवार को 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में पंहुची। उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्टॉल पर जाकर बुनकरों, हस्तशिल्प कलाकारों और शिल्पकारों के बने उत्पादों को देखा तथा उनकी हौसला अफजाई की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद: कैंसर लाईलाज बीमारी नहीं है। हाल ही में फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में डॉक्टरों की टीम ने ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर की स्टेज 4 के साथ आई 57 वर्षीय नीरजा चुटानी का सफल इलाज कर उसे नया जीवन दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सनी जैन ने बताया कि जब महिला हमारे पास आई तो उसे पेट में बहुत तेज दर्द था, उल्टी हो रही थी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 2 फरवरी- हरियाणा के सूरजकुंड में आज 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का भव्य आगाज हुआ, जो 18 फरवरी तक चलेगा। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री श्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद- कोविड-19 के दौरान मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना की चपेट में आकर अपने प्राणों की आहुति देने वालों चिकित्सकों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नीलम बाटा रोड स्थित मिलिनियम होटल में किया गया।