Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने फरीदाबाद परिसर और सभी आठों स्कूलों में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। इसमें संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के जोशीले मार्च पास्ट से हुई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कर्नल वीके गौड़ पहुंचे , जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व छात्र संबंध और अंतर्राष्ट्रीय मामले प्रमुख सुश्री सान्या भल्ला ने शोभा बढ़ाई।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद: 26 जनवरी, 2024: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में टोटल घुटना एवं कूल्हे की रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी तकनीक से ठीक हुए मरीजों ने अपने पैरों पर एक बार फिर से खड़े होने की आजादी का जश्न मनाया। इस खास मौके पर लगभग 100 लोग (मरीज और उनके परिजन) उपस्थित रहे जिनमें से सभी 70 मरीजों ने गाना गाकर, रैंप वॉक कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद | 24 जनवरी, 2024: डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने नव्या नवेली नंदा द्वारा स्थापित निमाया फाउंडेशन और सम्यक चक्रवर्ती द्वारा स्थापित वर्कवर्स के साथ स्मार्ट फेलोशिप योजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस फेलोशिप योजना का उद्देश्य पिछड़े इलाकों की महिलाओं व छात्राओं को सक्षम बनाकर महत्वकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग देना है। शुरुआत में 60 वंचित छात्राओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट फेलोशिप वर्कवर्स की प्रेरक योजना है, जिसे एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड सहयोग देगा, साथ ही बतौर प्रोग्राम सलाहकार निमाया इसमें शामिल है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद | डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 15 जनवरी 2024 में वर्णित हिदायतों व निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर तथा 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित की गई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियां के आधार पर नगर निगम फरीदाबाद की वार्ड वाइज मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा तय किए गए कार्यक्रम अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रारंभिक प्रकाशन 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर किया जा चुका है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद : उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को जिला फरीदाबाद के लिए लाइव वीडियो के माध्यम से 15 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर सेक्टर-12, लघु सचिवालय के बैठक कक्ष कमरा नंबर 603 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। 20 जनवरी, 2024: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में होने वाले ‘श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले हवन और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र हवन समारोह के साथ हुई जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार श्री मनोहर लाल सहित विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर, परिवहन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री हरियाणा श्री देवेन्द्र बबली, विधायक फ़रीदाबाद श्री नरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती सीमा त्रिखा, श्री राजेश नागर और श्री नयनपाल रावत सहित श्री श्री 1008 बाबा कालीदास, अध्यक्ष एमआरईआई डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, मानव रचना के वरिष्ठ प्रबंधन और संकाय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। 19 जनवरी 2024:डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) शहर में पिछड़े इलाकों की जरूरतमंद बेटियों और महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके लिए जल्द ही एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा संचालित फेलोशिप योजना शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। समझौते के तहत नव्या नवेली नंदा द्वारा स्थापित निमाया फाउंडेशन और सम्यक चक्रवर्ती की कंपनी वर्कवर्स बतौर प्रोग्राम सलाहकार जुड़ेंगे, जिससे पिछड़े इलाके की महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 18 जनवरी- सर्वाइकल कैंसर भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो जनसंख्या समूह में होने वाले कैंसर का लगभग 18% है। अमृता अस्पताल, फ़रीदाबाद के एक डॉक्टर ने बताया की हर साल इस बीमारी के 1,20,000 से अधिक नए मामलों का निदान किया जाता है, जिनमें से 77,000 से अधिक मामले कैंसर की उन्नत स्टेज के कारण, निदान के दौरान मृत्यु का शिकार हो जाते हैं, जिससे मृत्यु दर लगभग 63% हो गई है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 13 जनवरी – लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) में हर्षोल्लास और परंपरा के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। जो एक खुशी और सांस्कृतिक रूप से समृद्धता का प्रतीक है। हंसी की गूँज, अलाव की गर्माहट और पारंपरिक संगीत की लयबद्ध धुनों ने हवा को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर प्राचीन परंपरा के अनुसार लोहड़ी जलाई गई व उसमें तिल व मूंगफली आदि डालकर परंपरागत गीत गाए गए। इस अवसर पर प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) एम. के. सोनी, कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कपूर, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) पी. के. शर्मा, रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान और डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर (डॉ.) सीमा बुशरा विशेष रूप से मौजूद रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 जनवरी, 2024: मानव रचना डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमआरडीसी) में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) की ओर से मान्यता दी गई है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार इस मान्यता की घोषणा की गई है।