Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है – राजेश नागर

    एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma03/04/2024Updated:03/04/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद।  तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने किया।

    इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक सेहतमंद व्यक्ति ही अपने जीवन में तय किए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है क्योंकि बीमारी और रोगी व्यक्ति अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। लेकिन जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होता है कि वह योजनाओं को बना भी सकता है और उन्हें लागू भी कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि सेहत को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं जिससे समय रहते बीमारी को पकडक़र उसका निदान किया जा सके। नागर ने लोगों से अपील की कि वह खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रात: टहलने का नियम बनाएं और अच्छा भोजन करें।
    शिविर में पेट, आंतों, लिवर रोगों, दिमाग और स्पाइन रोगों, श्वास रोग, महिला रोगों की निशुल्क जांच की गई वहीं बीपी, सुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की भी जांच की गई।

    इस अवसर पर डॉ आरसी सोनी, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, अजय पाल, खलीफा धर्मवीर, सतराम नागर, विनोद भड़ाना, पवन बीडीसी, जगदीश मैंबर, राजकुमार मैंबर, दुष्यंत पंडित, पहलवानजी, सुनील बीडीसी, ईश्वर यादव, नरेश मैंबर आदि अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    BJP MLA Rajesh Nagar faridabad free health camp Latest News Only a healthy person can achieve his goal - Rajesh Nagar Tigaon एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है - राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    जैव प्रौद्योगिकी में है परिवर्तनकारी क्षमता: प्रो. राजीव कुमार

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.