Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने आम जनता के साथ की जा रही लूट को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने आम जनता के साथ की जा रही लूट को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

Ajay vermaBy Ajay verma01/04/2021No Comments2 Mins Read
CONGRESS VIJAY PRATAP

Today Express News | Ajay verma | बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने हाउस टैक्स, पैट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों, आम जरूरत की चीजों पर महंगाई की मार के बाद अब बिजली बिलों के साथ सिक्योरिटी लेने के नाम पर आम जनता के साथ की जा रही लूट को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में एक साल पहले ही इस व्यवस्था को थोपा गया और अब आम नागारिकों पर बिजली बिलों के साथ सिक्योरिटी लेने के नाम पर आम जनता को लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की मार से पहले से ही काम-धंधों से हाथ धो बैठे लोगों को मारने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। आज तक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि बिजली बिलों का अग्रिम भुगतान उपभोक्ताओं से वसूला जाए।   विजय प्रताप ने कहा कि शहर के लोग तो सरकार की 2 महीने में बिल भेजने की पॉलिसी का ही विरोध कर रहे थे, ताकि उन पर अतिरिक्त सरचार्ज न लगे। मगर, हरियाणा सरकार ने ऐसा न करते हुए राज्य विद्युत नियामक बोर्ड का हवाला देकर जनता से अग्रिम भुगतान मांग लिया है। जबकि बिजली विभाग के ऑडिट के लिए बोर्ड की सिफारिशों को नहीं माना जा रहा है पिछले 3 सालों से बिजली महकमे का ऑडिट नहीं हुआ है।

विजय प्रताप ने कहा कि हरियाणा का बिजली विभाग अनियमितताओं का पिटारा बनकर रह गया है। आज शहर का हर व्यक्ति बिजली के बिलों एवं सरकार की नीतियों से प्रताडि़त है। एक तरफ तो आम जनता को 6-6 महीने बिल नहीं दिए जाते, वहीं दूसरी तरफ इकट्ठा बिल भेजकर लोगों की कमर तोडऩे का काम किया जाता है। गलती विभागीय कर्मचारियों व बिजली निगम द्वारा हायर की गई निजी एजेन्सियों की है, मगर बिजली दफ्तर के चक्कर आम उपभोक्ता को ही काटने पड़ते हैं।  विजय प्रताप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली निगम का निजीकरण करना चाहती है, इसलिए उपभोक्ताओं को प्रताडि़त किया जा रहा है, ताकि वो तंग आकर निजीकरण का सहज रूप से स्वीकार कर लें।   विजय प्रताप ने बिलों का अग्रिम भुगतान मांगे जाने का विरोध किया और कहा कि सरकार की इस पॉलिसी के खिलाफ बिजली निगम कार्यालयों का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

BJP government Congress leader CONGRESS VS BJP FARIDABAD LATEST NEWS lashed out TODAY EXPRESS NEWS vijay pratap आड़े हाथों आम जनता कांग्रेसी नेता विजय प्रताप भाजपा सरकार लूट
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.