Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विपक्ष द्वारा घोटालों के आरोप लगाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का करारा जबाव

    विपक्ष द्वारा घोटालों के आरोप लगाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का करारा जबाव

    Ajay vermaBy Ajay verma30/07/2020No Comments2 Mins Read
    Deputy CM Dushyant Chautala's response to the allegations of scams by the opposition
    Photo JJP Haryana Pro

    Today Express News / Report / Ajay Verma / विपक्ष द्वारा घोटालों की बात करने के सवालों का जबाव देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया है कि समय से पहले किसी चोरी या गड़बड़ी को पकड़ने को घोटाला नहीं कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही हैं और सरकार इस संबंध में मिलने वाली प्रत्येक शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने की दिशा में आगे बढ़ती है, जिसमें चाहे धान खरीद को लेकर मिली शिकायतें हो या रजिस्ट्रियां करने में फायदा उठाने वाले पर कार्रवाई करने की बात हो, सरकार किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शने का कार्य नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में उनका पक्ष है कि चार्जशीट या सस्पेंड करने तक की बजाय एफआईआर के साथ-साथ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि और को भी इससे सबक मिले।

    जन्मदिन पर सांसे मुहिम के तहत 200 पौधरोपण का लिया संकल्प

    बुधवार को दुष्यंत चौटाला ने कोरोना महामारी के चलते अंबाला में लंबे समय के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनी। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि करीब चार महीने के अंतराल के बाद वह अंबाला में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी ने अपने संगठन की इकाईयों को कुछ समय पहले ही भंग किया था और अब संगठन में दोबारा पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ यहां विचार-विमर्श किया। इस दौरान बरोदा उपचुनाव के सवाल पर जाबाव देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी-बीजेपी दोनों संगठन मिलकर मजबूती के साथ सरकार चला रही है और आगामी बरोदा विधानसभा उपचुनाव को भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे और इसमें जीत भी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगामी निकाय आदि चुनावों में भी बीजेपी-जेजेपी मिलकर निर्णय लेगी।

    इस दौरान उन्होंने देश में राफेल विमान के आगमन पर भारतीय वायुसेना व देशवासियों को बधाई दी हैं। उन्होंने अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दिन अंबाला छावनी की पावन धरा पर रहा जो कि हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा कि आज अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल विमान लैंड हुए है, इससे अपने आप में भारतीय वायुसेना की ताकत को और ज्यादा मजबूती मिली है। 

    Deputy CM दुष्यंत चौटाला उद्योगपतियों के साथ बैठक कर लेंगे नई उद्योग नीति के लिए सुझाव

    allegations of scams Deputy CM Dushyant Chautala haryana news Haryana Politics JJP Latest News opposition response TODAY EXPRESS NEWS todayexpressnews.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026

    41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से निकले 4,000 से ज्यादा स्टोन

    15/08/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.