TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : आज जहाँ सम्पूर्ण विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक जल पीने की वकालत कर रहा है वहीँ पौराणिक वेदों एवं आयुर्वेद का विस्तार से अध्ययन करने पर बहुत ही हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आये है की अच्छे स्वास्थ्य के लिए किसी भी व्यक्ति को कम से कम मात्रा में जल पीना चाहिए। उक्त विचार बीएचयू से एमडी आयुर्वेद व गोल्डमेडलिस्ट डाक्टर परमेश्वर अरोड़ा ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रगट किये। डाक्टर अरोड़ा फिलहाल सर गंगाराम हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे है.


