TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : पूरे मानव रचना परिवार ने मंगलवार को स्वप्नदर्शी फाउंडर डॊ. ओपी भल्ला को उनकी वर्षगांठ पर श्रद्धाजलि अर्पित की। चौथे फाउंडर डे की शुरुआत प्रेरणा स्थल पर पूरे मानव रचना संस्थान के सदस्यों ने डॊ. ओपी भल्ला जी को फूल अर्पित करके की। इस मौके पर भजंनों की श्रंखला ने वातावरण को भग्तिमय कर दिया। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया।

हमेशा से स्टूडेंट्स में कुछ अलग व नया करने की सोच को बढ़ावा देने वाले डॊ. ओपी भल्ला को उनकी वर्षगांठ पर रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेंटर के रूप में श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दिन टेक्नोप्लैनेट लैब प्राइवेट लिमिटिड की रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सेंटर की उद्घाटन एनएसडीसी के एमडी व सीईओ श्री मनीष कुमार ने किया। इस मौके पर 2 दिवसीय टैक्नीकल फैस्ट का समापन किया गया और विजयी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

