Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » विधायक राजेश नागर ने खेड़ी कलां गांव में जोहड़ का किया समाधान

    विधायक राजेश नागर ने खेड़ी कलां गांव में जोहड़ का किया समाधान

    Ajay vermaBy Ajay verma14/05/2023Updated:14/05/2023No Comments2 Mins Read
    फोटो- खेड़ी कलां गांव के जोहड़ के विकास कार्य की शुरुआत करवाते विधायक राजेश नागर

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद।  खेड़ी कलां गांव में लोगों से जोहड़ ओवरफ्लो होने की जानकारी मिलने पर विधायक राजेश नागर ने यहां तुरंत जोहड़ को खाली करवाने और साफ सफाई करवाने के काम की शुरुआत करवाई। इसके बाद यहां जोहड़ की चाहरदीवारी बनाने का काम चालू किया जाएगा।  विधायक को स्थानीय लोगों से जानकारी हुई थी कि उनके गांव का जोहड़ ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है और उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें निजात दिलवाई जाए।

    विधायक राजेश नागर ने पता किया कि जोहड़ की सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहीं जोहड़ में लोग अपना कचरा भी डाल देते हैं। जिससे दिक्कत हो रही है। उन्होंने नगर निगम द्वारा तुरंत जोहड़ की सफाई करने, जोहड़ को खाली करने के काम की आज शुरुआत करवाई जिसके लिए स्थानीय बुजुर्ग के हाथों में नारियल फुड़वाया गया।  विधायक राजेश नागर ने बताया कि करीब दो सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद जोहड़ की चाहरदीवारी करवाकर इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्य जारी हैं। जहां भी लोगों से जानकारी प्राप्त होती है, उन कार्यों को प्राथमिकता पर लिया जाता है।

    इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का स्थानीय लोगों ने माला आदि पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक राजेश नागर का काम करने का ढंग सबसे तेज है। वह तुरंत काम करते हैं और हर व्यक्ति से मिलते हैं। ऐसा मिलनसार विधायक इससे पहले नहीं हुआ।

    इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, पुनीता झा, सुरेंद्र बिधूड़ी, अमित भारद्वाज, टीकाराम, रणवीर सिंह, सतपाल नर्वत, बिजेंद्र नर्वत, नरेश, कमल, डाक्टर ज्ञासीराम, जगदीश, महेंद्र, हरवीर पूर्व सरपंच, नगर निगम के जेई सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    ajay verma faridabad report faridabad johad Khedi Kalan village Latest News MLA Rajesh Nagar Tigaon tigaon vidhansabha TODAY EXPRESS NEWS खेड़ी कलां जोहड़ विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    जैव प्रौद्योगिकी में है परिवर्तनकारी क्षमता: प्रो. राजीव कुमार

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.