Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » SIETZ ने अपने सॉइलटेक ब्रांड एग्रिकल्चर इंप्लिमेंट्स के लिए शुरु किया अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

    SIETZ ने अपने सॉइलटेक ब्रांड एग्रिकल्चर इंप्लिमेंट्स के लिए शुरु किया अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

    Ajay vermaBy Ajay verma30/01/2021No Comments3 Mins Read
    SIETZ launches state-of-the-art manufacturing plant for its Soiltech brand agriculture implements

    Today Express News / Ajay verma / SIETZ टेक्नोलॉजीस इंडिया प्रा. लि. ने आज हरियाणा के प्रिथला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपने नए अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का संचालन शुरु कर दिया। इसके साथ ही सॉइलटेक ब्रांड के अंतर्गत आने वाले कंपनी के फार्म इंप्लिमेंट पोर्टफोलियो की विस्तृत रेंज तैयार करने की क्षमता का विस्तार भी हो गया है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट का उद्देश्य सॉइलटेक प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार करना है, जिसमें पहले से मौजूद रॉटरी टिलर्स, डिस्क हैरोज़, डिस्क प्लाउ एवं एमबी प्लाउ के साथ ही सुपर सीडर्स, रिवर्सिबल प्लाउ, लेज़र लेवलर्स और मल्चर्स जैसे नए प्रोडक्ट्स आने वाले महीनों में शामिल किये जाएंगे। नए प्लांट में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग असेंबली लाइन लगाई गई है, जो फैब्रिकेशन से लेकर फाइनल टेस्टिंग तक पूरा काम करेगी।

    इस मौके पर बोलते हुए क्रांति दीपक शर्मा, सीईओ, Sietz टेक्नोलॉजीस इंडिया प्रा. लि. ने कहा, “किसानों ने विभिन्न फसलों की गुणवत्ता एवं उपज बढ़ाने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है, जैसे पोटैटो प्लांटर्स, रोटावैटर्स, डिगर्स, लेज़र लेवलर्स आदि। हम अपने ग्राहकों के लिए इस श्रेणी में सबसे अच्छे एग्रिकल्चर इंप्लिमेंट्स उपलब्ध कराना चाहते हैं और साथ ही बिक्री के बाद भी विभिन्न सेवाएं प्रदान करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी मौजूदा एवं नई प्रोडक्ट रेंज किसानों को उनकी फसल की उपज बढ़ाने में मदद करेगी।”

    फिलहाल, SIETZ का संचालन उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में हो रहा है। कंपनी अब देश भर में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने एक विशेष टीम नियुक्त की है जो अच्छी आफ्टर सेल्स सर्विस एवं सहायता प्रदान करते हुए ब्रांड की प्रतिष्ठा बढ़ाएगी।

    शुरुआत में SIETZ ने छोटे स्तर पर एग्रिकल्चर इंप्लिमेंट्स का निर्माण शुरु किया था। पिछले कुछ सालों के दौरान किसानों काफी अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद इस ब्रांड ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    SIETZ द्वारा इंप्लिमेंट्स के निर्माण में आधुनिक प्रयोग किये जा रहे हैं, जो ट्रैक्टरों पर कम भार डालेंगे जिससे ईंदन खपत में भी बचत होगी। मैन्युफैक्चरिंग इंप्लिमेंट्स में इस्तेमाल होने वाले सभी BOP भारत के प्रतिष्ठित OEMs से प्राप्त किये जाते हैं, जिससे इंप्लिमेंट्स का जीवनकाल बेहतर बनता है और दूसरे प्रोडक्ट्स के तुलना में बेहतर फायदे भी मिलते हैं।

    SIETZ ने अपने प्रोडक्ट्स की अधिक विस्तृत रेंज तैयार करने की योजना बनाई है, जिनके साथ सर्वश्रेष्ठ आफ्टर सेल्स सर्विस भी दी जाएगी। कंपनी ने एक सक्रिय सर्विस टीम भी बनाई है, जो किसानों के साथ लगातार संपर्क में रहेगी। इसके अलावा, SIETZ ने अपने ग्राहकों के लिए एक सर्विस वैन सुविधा शुरु की है और नवीनतम आईटी तकनीक के साथ सर्विस सपोर्ट को ऑटोमेट करने की योजना बना रही है।

    SIETZ अपने प्रोडक्ट्स के स्पेयर पार्ट्स भी आकर्षक कीमतों पर बेचने का उद्देश्य रखती है ताकि किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके।

    For the Editor:
    SIETZ is an ISO/TS 16949:2009 certified company formed in 1997. SIETZ has 5 plants for manufacturing Auto Components, Heavy Fabrications Parts for Tractors and Agriculture Implements. SIETZ is dedicated to producing a quality product that meets with the rigid requirements of its customers around the world, and carries a professional culture that ensures the manufacture of a world class products.

    SIETZ launches state-of-the-art manufacturing plant for its Soiltech brand agriculture implements
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.