Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना यूनिवर्सिटी के सस्टेनैथॉन में 7 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा; विदेशी प्रतिनिधियों ने विजेताओं को सम्मानित किया

मानव रचना यूनिवर्सिटी के सस्टेनैथॉन में 7 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा; विदेशी प्रतिनिधियों ने विजेताओं को सम्मानित किया

Ajay vermaBy Ajay verma13/04/2023No Comments2 Mins Read
Teams from 7 states participated in Manav Rachna University's Sustenathon; Foreign delegates honored the winners

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / मानव रचना यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ग्लोबल पीस फाउंडेशन (जीपीएफ) के साथ मिलकर सस्टेनेथॉन (लीप हब चैलेंज) का आय़ोजन हुआ। ग्लोबल पीस लीडरशिप कांफ्रेंस इंडो-पैसिफिक-2023 के तहत आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने दीप जलाकर की। इसके बाद मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित किया। इस दौरान एमआरआईआईआरएस के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय श्रीवास्तव, एमआरयू के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आईके भाट, डीजी एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा और श्री. आरके आनंद, रजिस्ट्रार एमआरआईआइआरएस शामिल रहे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे जीपीएफ के संस्थापक व चेयरमैन डॉ. यून जिन प्रेस्टन मून जिन्होनें छात्रों को संबोधित करते हुए बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे पाने को कड़ी मेहनत करना जरूरी है तभी आप दुनिया में बदलाव ला सकते हैं।

जीपीएफ भारत के अध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय राय ने संबोधन में कहा कि युवाओं के पास दुनिया में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के बेहतरीन विचार मौजूद हैं। जरूरत है तो उनपर काम करने की।

डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की सोच थी कि ऊंचे विचार रखने और सामूहिक तौर पर उसे पाने को किए गए प्रयासों से ही दुनिया में बदलाव संभव है। इसलिए संस्थान हमेशा युवाओं को उनके विचार सामने लाने के लिए मंच प्रदान करता है। जीपीएफ के इंटरनेशनल वाइस प्रेजीडेंट (एजुकेशन) डॉ. टोनी डिवाइन ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।

12 प्रोजेक्ट्स में से पांच का हुआ मेंटरशिप के लिए चयन – 

इस कार्यक्रम में तकनीक के जरिए सस्टेनेबिलिटी लाने पर स्टार्टअप पर आइडिया भी आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत सात राज्यों से कुल 12 शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया था। ज्यूरी सदस्यों ने बेहतरीन आइडिया, इनोवेशन और उपयोगिता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। एमआरआईआईआरएस से लंग कैंसर और एनएसयूटी दिल्ली से डायबिटीक केयर पर पेश हुए प्रोजेक्ट्स को पहला स्थान मिला। एमआरयू से ड्रिंक एंड ड्राइविंग के चैक करने की एप और

एमआरआईआईआरएस से डिटेक्शन ऑफ कार्सिनोजी प्रोजेक्ट्स को दूसरा व सिंबॉयसिस नोएडा से कॉम्पेक्ट चिमनी प्रोजेक्ट को तीसरा स्थान मिला। शाम के सत्र में मुख्य अतिथि रहे बीएसजी के

चेयरपर्सन विशेष गुप्ता सहित सम्मानित सदस्यों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

ajay verma faridabad report faridabad Foreign delegates honored the winners Latest News Manav Rachna Manav Rachna University Teams from 7 states TODAY EXPRESS NEWS मानव रचना यूनिवर्सिटी विजेताओं को सम्मानित किया विदेशी प्रतिनिधियों ने सस्टेनैथॉन
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.