टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 89 स्थित टीडीआई रीट्रीट में नवनिर्मित हरि मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Browsing: राजेश नागर
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा की बेटियां अपने हुनर के दम पर देश दुनिया में नाम कमा रही हैं। जिसके बाद वह डॉयलाग सच साबित हो रहा है कि म्हारी बेटियां कै बेटों से कम हैं। वह झारखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का गोल्ड जीतकर अपने गांव भतौला लौटी खिलाड़ी तन्नू तंवर के सम्मान में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तन्नू को भविष्य में इसी प्रकार प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि तन्नू अभी स्कूली पढ़ाई कर रही है। अभी उसके आगे लंबा कैरियर है। वह निश्चित ही दुनिया भर में भारत और हरियाणा एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधानसभा पटल पर अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि नए बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में एक इंटरनेशनल स्टेडियम और एक बड़े टाउन पार्क की आवश्यकता है। जिसे जल्द बनवाया जाए। उन्होंने बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा लोगों को जल्द दिए जाने की मांग रखी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिलने पर सेक्टर 84 स्थित एलीट प्रीमियम सोसाइटी की ओर से विधायक राजेश नागर का नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने कहा कि विधायक राजेश नागर के सहयोग के बिना यह काम नहीं हो सकता था। इसलिए आज उनके अभिनन्दन के लिए यह कार्यक्रम किया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा की हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर को उनकी सेवाओं के नियमितिकरण व अन्य मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। आईटी प्रोफेशनल की बात सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह उनके वेलफेयर के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद विधायक राजेश नागर ने तिगांव सीएचसी में नई एक्सरे मशीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएचसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि सीएचसी में एक्सरे मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिसके अभाव में ग्रामीणों को बीके व अन्य अस्पतालों सहित प्राइवेट केंद्रों में जाना पड़ रहा था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून । हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मिली समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया। सोमवार से तीन तीन एजेंसियां किसानों से अनाज खरीदेंगी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां ग्रेटर फरीदाबाद में प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है इस बुराई को नजदीक नहीं आने देना है तो राम नाम का सहारा लो।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि इसे ड्रॉप नहीं बल्कि जिंदगी ही समझें। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा।