Browsing: Latest News

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  विधायक राजेश नागर ने आज गुरु नानकदेव के गुरुपूरब के अवसर पर अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं में भागीदारी की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर भी चखा। उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरदार गुरप्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।   

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  जिले में समग्र शिक्षा अभियान में लगे कर्मचारियों ने उनको हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस बारे में विधायक राजेश नागर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।  विधायक राजेश नागर ने सभी की बात सुनकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को जानकारी दी और उन्हें इन लोगों को राहत दिलाने की बात कही।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । बंगाली अभिनेत्री सुस्मिता चटर्जी अपनी आनेवाली फिल्म :मानुष: चाइल्ड ऑफ डेस्टिनी’ की तैयारी कर रही हैं और वह एक यादगार प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। एनआईटी तीन नंबर स्थित सी के मेमोरियल कपूर हॉस्पिटल के प्रांगण में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।  जिसमे ब्लड बैंक संत भगत सिंह जी महाराज के द्वारा विशेष सहयोग  दिया गया।  इस  मौके पर न केवल पुरुषो ने बल्कि महिलाओं ने भी जरूरतमंदों के लिए बाहे फैलाई और बढ़चढ़कर रक्तदान किया।  

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्तूबरः लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लॉ की ओर से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के तहत मृत्युपूर्व घोषणा की प्रासंगिकता और स्वीकार्यता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्ढे, और प्रो चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एम.के. सोनी के दिशा निर्देशन में करवाया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 अक्टूबर – फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमूख डॉ संजय पांडे ने बताया कि स्ट्रोक के मरीज को लम्बे समय तक स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि कंपन, डिस्टोनिया, पार्किंसंस, मिर्गी, मूवमेंट डिसऑरडर , अवसाद, संज्ञानात्मक चुनौती हो सकती है और सभी स्ट्रोक रोगियों में से एक तिहाई इन स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते हैं.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। वायरल सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में 22 साल की उम्र में चुनौतीपूर्ण चार धाम यात्रा करके सुर्खियां बटोरीं। यह पवित्र तीर्थयात्रा, जिसमें हिमालय में स्थित चार महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थल शामिल हैं, जो अपने कठिन इलाके और अप्रत्याशित मौसम के लिए जाना जाता है। इतनी कम उम्र में इस आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने का उनका निर्णय उनके दृढ़ संकल्प और उनके विश्वास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्राएं शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का हिंदुओं के लिए गहरा धार्मिक महत्व है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने गांव जसाना में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसमें अनेक टीमों ने भागीदारी कर वाहवाही प्राप्त की। इस अवसर पर बॉलिवाल एवं घोड़ी डांस की भी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि राजेश नागर का प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नागर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि खेल से हमारा शरीर तो स्वस्थ्य होता ही है साथ में हमारा मन भी अच्छा रहता है। खेल खेलने वाले व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना आ जाता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी अपने जीवन को सुनियोजित और स्वस्थ रूप में जीता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद के नेहरू ग्राउंड में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर थम सा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा उद्घाटन किए गए इस बिल्कुल नए शोरूम में, ग्राहकों को अनेक किस्म के आभूषणों के डिज़ाइनों के साथ-साथ खरीदारी का एक शानदार अनुभव भी मिलेगा। कंपनी इस क्षेत्र में अपने ब्रांड पदचिह्न और परिचालन का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके और इस ब्रांड को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुलभ बनाया जा सके।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में यूनाइटेड किंगडम के यूनाइटेड किंगडम इलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) और हवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) से प्रतिनिधि मंडल तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरे के लिए पहुंचा। इसके तहत प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद के आदान-प्रदान के लिए विचार साझा किए और भावी योजनाओं पर बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल में यूकेईएसजी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री लकबीर सिंह, एचएसडीसी से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक श्री एरोन बटसन और एचएसडीसी से एजुकेशनल विजिट कोऑर्डिनेटर बॉबी क्राउन शामिल रहे।