Browsing: Latest News

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 अक्टूबर, 2023: भारत सोका गकाई (बीएसजी) और मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (एमआरईआई) के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्कूलथॉन ऑन सस्टेनेबिलिटी (एसओएस)’ प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) परिसर में आयोजित किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग से वरिष्ठ सलाहकार श्री संजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) दिल्ली सरकार डॉ. प्रांजल पाटिल, अभिनेता श्री मानव गोहिल, भारत सोका के अध्यक्ष श्री विशेष गुप्ता, उपाध्यक्ष एमआरईआई डॉ. अमित भल्ला शामिल रहे

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  तेजी से बढती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने एवं इस बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. जया सुकुल ने कहा कि आज एंग्जायटी लोगों के बीच सबसे बड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। ओपीडी में रोजाना 10-12 लोग एंग्जायटी के साथ आते हैं। इनमें 25-35 वर्ष की आयु वर्ग के सबसे ज्यादा मरीज हैं जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। दिल्ली श्री रामलीला महासंघ एवं लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि माननीय श्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार के सानिध्य में उनके निवास स्थान पर दिल्ली की प्रमुख रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी का एक स्नेह भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ|   

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म “अमेजन प्राइम “ वीडियो पर प्रसारित हो रहे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित क्राइम थिल्रर “बंबई मेरी जान” में नासिर एडेनवाला के चरित्र के माध्यम से दर्शकों को दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता अश्वनी कुमार इन दिनों देश की राजधानी में  एक एक्शन थिल्रर फिल्म की शुटिंग में व्यस्त है। संभवत यह फिल्म अगले साल रिलीज हो। इसके अलावा अश्वनी कुमार का कुछ और प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। जिसमें से फिल्म और ओटीटी दोनों शामिल हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  भारत के सबसे लोकप्रिय रैपर और गायक यो यो हनी सिंग ने आज श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में अमित भड़ाना की बहुत अपेक्षित सीरीज़ जिसका शीर्षक ‘एसएससी’ है, का ट्रेलर लॉन्च किया। यह सीरीज़ अमित भड़ाना और अड्डा  247 के संयोजन से प्रस्तुत की गयी है, और इस सीरीज़ के लेखक, निर्देशक, अभिनेता और निर्माता भी अमित भड़ाना हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फ़रीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट (पीआईएचएम) न्यूजीलैंड के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के जरिए मानव रचना के छात्रों को पाक कला और होटल प्रबंधन में विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीआईएचएम के इंटरनेशनल मार्केटिंग डायरेक्टर श्री डीन मैकुलम, एडमिशन एंड मार्केटिंग मैनेजर श्रद्धा मनसाता, एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर (डॉ.) लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा, एससीएचएम की डायरेक्टर रितिका सिंह और उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख शेफ विलियम ली भी उपस्थित रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। श्री श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज श्री श्याम दरबार ट्रस्ट के द्वारा इस स्कूल में पढऩे वाले करीब पचास बच्चों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए है। उन्होंने कहा कि ऐसी समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर इन बच्चों की पढाई के लिए कुछ न कुछ सहयोग देते रहते है जिनके माध्यम से इन छात्रों को पढऩे में काफी मदद मिलती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के व्यस्क कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने कहा, “तनाव और धूम्रपान प्रबंधन हृदय स्वास्थ्य में मुख्य भूमिका निभाता है, इसलिए अत्यधिक तनाव और धूम्रपान से बचना महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त, खाने की आदतों पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है, अधिक खाने से बचना चाहिए और स्वस्थ आहार अपनाना चाहिए। पेट की चर्बी हृदय स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है, जिसे नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के माध्यम से रोका जा सकता है। ऐसी गतिविधियां उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे सहित कई प्रकार की बीमारियों को रोकने में बहुत महत्व रखती हैं। वजन घटाने और रक्तचाप में कमी अक्सर दवा की आवश्यकता के बिना नियमित व्यायाम के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद | वाको ओपन उज्बेकिस्तान से स्वर्ण पदक जीतकर लौटी ‘पॉवरगर्ल’ श्रद्धा रांगढ़ का जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही लोगों को पता चला कि हमारे शहर की बेटी गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद पहुंच चुकी है तो उसको बधाई देने वालों का हुजुम उमड़ पड़ा। गोल्ड मेडल जीतकर लौटी श्रद्धा रांगढ़ का फरीदाबाद के आयसर चौक पर ढोल बाजे व फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं लोगों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, श्रद्धा बिटया की जय के नारे कालोनी में गूंजने लगे। श्रद्धा रांगढ़ को आयसर चौक से जवाहर कालोनी, गली नंबर 4 उनके घर तक लोग ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए पहुंचे, जहां श्रद्धा रांगढ़ के सम्मान में जवाहर कालोनी वासिया ने माता की चौकी रखी और सभी ने मिलकर श्रद्धा का सम्मान किया। माता की चौकी खत्म होने के बाद सभी ने बेटी श्रद्धा रांगढ़ को अपना आशीर्वाद दिया और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रद्धा रांगढ़ के साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया और लोग श्रद्धा के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । बॉबी देओल ने एनिमल  के प्रतिद्वंद्वी, दुश्मन का किरदार निभा रहे  है। वह एक ऐसे चरित्र का प्रतीक है जो उग्र और शांत दोनों है, एक ऐसा मिश्रण जो उसके चित्रण में गहराई जोड़ता है।