Browsing: Latest News

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 28 अगस्त। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 अगस्त। कुरूक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप में ग्रेटर फरीदाबाद की ओमक्स स्पा विलेज सोसायटी में रहने वाली 8 वर्षीय आद्विका ने 25 किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा की हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर को उनकी सेवाओं के नियमितिकरण व अन्य मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। आईटी प्रोफेशनल की बात सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह उनके वेलफेयर के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

टुडे  एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। हार्टरॉब एक्टर रोहित सराफ का नाम मनोरंजन की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंच गया है। वह न केवल अपने अभिनय कौशल के लिए बल्कि अपने अनोखे स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हर पब्लिक अपीयरेंस और रेड कार्पेट-ईवेंट के साथ रोहित की फैशन चॉइस विकसित हुई है, जिससे एक ट्रेंडसेटर और स्टाइल आइकन के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक जैसे पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए संस्थान ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमआरआईआईआरएस से रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा और एचसीएल से डायरेक्टर एचआर श्री आशीष भल्ला और साइबर सिक्योरिटी वाइस प्रेजिडेंट श्री परीक्षित गोयल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के उप कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रति उपकुलपति प्रदीप कुमार, डायरेक्टर जनरल एमआरआईआईआरएस आरके आनंद, जीएम व प्रमुख सीआरसी राखी प्रुथी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023  रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रेडियो स्टेशन ने 150 घंटे नॉन स्टॉप लाइव रेडियो टॉक शो का आयोजन कर रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस रिकॉर्ड की घोषणा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला के प्रेरक संदेश के साथ हुई। उन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ ये रिकॉर्ड बनाने के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जून, 2023  बर्लिन में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों-2023 के उद्घाटन समारोह में जिले के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बल्कि 21 जून को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जर्मनी के इंडिया हाउस में आयोजित हुए योग कार्यक्रम में भी शिरकत की। जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने योग कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और उन्हें घर पर भोजन का भी आमंत्रण दिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 26 जून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ सुधार कार्यों के लिए भी निर्देश दिए। इस इमारत में इसी शिक्षा सत्र से बच्चे पढ़ाई शुरू कर सकेेंगे। विधायक नागर ने बताया कि तिगांव के पुराने सरकारी स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल करवाने के बाद एक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद/ 8 जून 2023: यूनेस्को इंडिया और अमृता विश्व विद्यापीठम, जिसे एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग द्वारा भारत के शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन के बारे में महिलाओं, विशेष रूप से युवा और स्कूल जाने वाली लड़कियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान शुरू करने के लिए एक साथ आए हैं। फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में एक कॉफी टेबल बुक, एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण और गैप एनालिसिस रिपोर्ट, और यूनेस्को इंडिया द्वारा पांच लर्निंग-टीचिंग मॉड्यूल के राष्ट्रीय लॉन्च को चिह्नित किया गया, जिसमें मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन, विकलांगता, शिक्षकों, युवा वयस्कों और पोषण से संबंधित चुनौतियों का समाधान शामिल है।