Browsing: TODAY EXPRESS NEWS

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक जैसे पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए संस्थान ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमआरआईआईआरएस से रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा और एचसीएल से डायरेक्टर एचआर श्री आशीष भल्ला और साइबर सिक्योरिटी वाइस प्रेजिडेंट श्री परीक्षित गोयल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के उप कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रति उपकुलपति प्रदीप कुमार, डायरेक्टर जनरल एमआरआईआईआरएस आरके आनंद, जीएम व प्रमुख सीआरसी राखी प्रुथी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जून, 2023  बर्लिन में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों-2023 के उद्घाटन समारोह में जिले के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बल्कि 21 जून को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जर्मनी के इंडिया हाउस में आयोजित हुए योग कार्यक्रम में भी शिरकत की। जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने योग कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और उन्हें घर पर भोजन का भी आमंत्रण दिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 26 जून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के सातवीं से 12वीं कक्षा तक के 20 छात्रों का प्रतिनिधि मंडल प्रधानाध्यापिका संजना महाजन और दो शिक्षिकाओं – अंजू सिंह और शिल्पी शर्मा के साथ लीफ्रीहिंदी के तत्वाधान में ज्ञान संवर्धन के लिए फ्रांस दौरे पर गया जहां फ्रांस के सेंट रेमी स्कूल व डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव के मॉडल संस्कृति स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ सुधार कार्यों के लिए भी निर्देश दिए। इस इमारत में इसी शिक्षा सत्र से बच्चे पढ़ाई शुरू कर सकेेंगे। विधायक नागर ने बताया कि तिगांव के पुराने सरकारी स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल करवाने के बाद एक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद/ 8 जून 2023: यूनेस्को इंडिया और अमृता विश्व विद्यापीठम, जिसे एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग द्वारा भारत के शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन के बारे में महिलाओं, विशेष रूप से युवा और स्कूल जाने वाली लड़कियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान शुरू करने के लिए एक साथ आए हैं। फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में एक कॉफी टेबल बुक, एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण और गैप एनालिसिस रिपोर्ट, और यूनेस्को इंडिया द्वारा पांच लर्निंग-टीचिंग मॉड्यूल के राष्ट्रीय लॉन्च को चिह्नित किया गया, जिसमें मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन, विकलांगता, शिक्षकों, युवा वयस्कों और पोषण से संबंधित चुनौतियों का समाधान शामिल है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, हरियाणा- 31 मई 2023 को मानव रचना डेंटल कॉलेज में टोबैको सेसेशन सेंटर (TCC), डिपार्टमेंट ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, के तहत, वर्ल्ड नो टोबैको दिन के अवलोकन में दुनिया भर के स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ शामिल हुआ। वैश्विक परंपरा के अनुरूप, टीसीसी अक्टूबर 2018 से डेंटल ओपीडी रोगियों को तम्बाकू और धूम्रपान छोड़ने के लिए सक्रिय रूप से परामर्श और प्रेरित कर रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई)  के खेल निदेशालय और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में “फ्रेंडशिप कप 2023”  का आयोजन हुआ। एमआरईआई कॉरपोरेट क्रिकेट टीम और होटल रेडिसन के बीच खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमआरआईआईआरएस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित एफएएचएस के डीन मोअत्तर रजा रिजवी और एचएम की निदेशक रीतिका सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 15 मई, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज स्थित मंडाला ऑडिटोरियम में अंग्रेजी विभाग व मीडिया अध्ययन और मानविकी संकाय (एफएमईएच) की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव “लिट दीया 2023” सम्पन्न हुआ। इस वार्षिक कार्यक्रम के जरिए छात्रों को साहित्य की शैक्षिक, मनोरंजक और कौशल कलाओं से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन एफएमईएच निदेशक व अंग्रेजी विभाग की एचओडी डॉ. शिवानी वशिष्ठ और एफएमईएच डीन डॉ. मैथिली गंजू की देखरेख में हुआ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद।  खेड़ी कलां गांव में लोगों से जोहड़ ओवरफ्लो होने की जानकारी मिलने पर विधायक राजेश नागर ने यहां तुरंत जोहड़ को खाली करवाने और साफ सफाई करवाने के काम की शुरुआत करवाई। इसके बाद यहां जोहड़ की चाहरदीवारी बनाने का काम चालू किया जाएगा।  विधायक को स्थानीय लोगों से जानकारी हुई थी कि उनके गांव का जोहड़ ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है और उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें निजात दिलवाई जाए।