Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना की ओर से आयोजित इंट्रा कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट और ओलंपिया 2023 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    मानव रचना की ओर से आयोजित इंट्रा कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट और ओलंपिया 2023 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Ajay vermaBy Ajay verma07/11/2023Updated:07/11/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में तीन दिवसीय इंट्रा कॉलेज टूर्नामेंट 2023-24 का समापन हुआ। टूर्नामेंट के तहत संस्थान के विभिन्न विभागों से खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दमखम दिखाया। वहीं दूसरी ओर, स्कूली छात्रों के लिए मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी, सेक्टर 14 में मानव रचना ओलंपिया 2023 का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में मानव रचना स्कूलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    एमआरआईआईआरएस में आयोजित हुए समापन समारोह में मानव रचना के खेल निदेशक श्री सरकार तलवार व सीनियर क्रिकेट कोच किशोर सहित वरिष्ठ खेल अधिकारी सुमन सिहाग, वरिष्ठ बिलियर्ड्स कोच श्री अनिल सिंह रावत, सीनियर बॉक्सिंग कोच श्री ओमबीर सिंह, वॉलीबॉल कोच श्री अभिषेक त्यागी, बास्केटबॉल कोच श्री तरुण कुमार, फुटबॉल कोच श्री अजय कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।

    एमआरआईआईआरएस में इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी टीम का जलवा रहा

    बास्केटबॉल प्रतियोगिता के (महिला) वर्ग में डेंटल कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने बाजी मारी। वॉलीबॉल महिला वर्ग में स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज और स्कूल ऑफ डिजाइन की टीम जीती। वहीं वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को पहला स्थान मिला। टेबल टेनिस महिला वर्ग में स्कूल ऑफ बिहेवियरल एंड सोशल साइंस और पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी की टीम को पहला स्थान मिला। बैडमिंटन के महिला और पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम विजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में हुई, जिसमें स्कूल ऑफ कॉमर्स और स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की टीम विजेता रही।

    Players showed their strength in the Intra College Sports Tournament and Olympia 2023 organized by Manav Rachna 2

    ओलंपिया-2023 में मानव रचना सेक्टर-14 ओवरऑल चैंपियन रही

    ओलंपिया का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला उपायुक्त विक्रम यादव ने किया। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, एमआरईआई के महानिदेशक डॉ. एनसी वाधवा, खेल निदेशक श्री सरकार तलवार, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल (एमआरआईएस) की निदेशक संयोगिता शर्मा व एमआरआईएस आईबी निदेशक राशिमा वर्मा सहित मानव रचना स्कूलों के प्रिंसिपल और कार्यकारी निदेशक उपस्थित रहे।

    इस खेल उत्सव के दौरान मानव रचना के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ी शामिल हुए। छात्रों ने जिमनास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं में खूब दमखम दिखाया। बालक और बालिका वर्गों के तहत विभिन्न आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। मानव रचना सेक्टर-14 स्कूल की टीम ने सबसे ज्यादा प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

    ————————

    मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी के बारे में

    मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अकादमी है, जहां खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल अनुभव के साथ फिटनेस और लाइफ स्किल का भी प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अकादमी में नवीनतम तकनीकों के साथ विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए स्पोर्ट्स फिटनेस सेंटर, योग, आहार, फिजियोथेरेपी, तैराकी और पोषण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अकादमी में बैडमिंटन, शूटिंग, तैराकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, सॉकर, शतरंज, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग और जिमनास्टिक जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकादमी का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को पहचानकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना है।

    पिछले 26 वर्षों में देश की खेल प्रतिभाओं की पहचान और पोषण में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उल्लेखनीय योगदान की मान्यता में, मानव रचना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

    Intra College Sports Tournament Manav Rachna Olympia 2023 Players showed their strength TODAY EXPRESS NEWS इंट्रा कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ओलंपिया 2023 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम मानव रचना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.