Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » स्कूलों का सीएजी ऑडिट कराने के लिए मंच द्वारा शुरु किए गए हल्ला बोल अभियान को पेरेंट्स का मिला जबरदस्त समर्थन

स्कूलों का सीएजी ऑडिट कराने के लिए मंच द्वारा शुरु किए गए हल्ला बोल अभियान को पेरेंट्स का मिला जबरदस्त समर्थन

Ajay vermaBy Ajay verma24/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / 24 जून हरियाणा अभिभावक एकता मंच द्वारा प्राइवेट स्कूलों का सीएजी से ऑडिट कराने के लिए चलाए जा रहे हल्ला बोल अभियान को प्रदेश के अभिभावकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। तीन दिन में इस अभियान से 5000 से ज्यादा पेरेंट्स व जागरूक नागरिक जुड़ चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत 21 जून को प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग में मंच की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट के माध्यम से पत्र भेजकर की गई थी। इस ट्वीट को अब तक 151 अभिभावकों ने आगे मुख्यमंत्री को रिट्वीट किया है और 5000 से ज्यादा पेरेंट्स ने अभियान को समर्थन प्रदान किया है। मंच ने मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के लिए, हर साल बढ़ाई जाने वाली फीस की वैधानिकता जांचने के लिए सभी प्राइवेट स्कूलों का सीएजी से ऑडिट कराना बहुत जरूरी है क्योंकि इस कार्य के लिए बनाई गई फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी पूरी तरह से विफल हुई है।मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस अभियान से प्रत्येक जिले के जागरूक अभिभावकों, एनजीओ ,सामाजिक संस्थाओं, छात्र, अभिभावक व कर्मचारी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। इन संगठनों की ओर से भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की जा रही है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा किए जा रहे शिक्षा के व्यवसायीकरण पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सभी प्राइवेट स्कूलों के पिछले 10 सालों के खातों की जांच व ऑडिट सीएजी से कराई जाए। कैलाश शर्मा ने बताया कि इस विषय पर ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट अशोक अग्रवाल की ओर से पहले ही 5 मई को और रिमाइंडर के तौर पर 10 जून को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जा चुका है। और अब मंच इस विषय पर अभिभावकों का समर्थन प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में हल्ला बोल अभियान चला रहा है जिसको अभिभावकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

लिंक ट्विटर
👇
https://t.co/ZMbJJL54a2
👆
DO YOUR BIT
हल्ला बोल-अभियान,
#CAGauditofPvtSchools
स्कूल वाले कहते हैं, हम घाटे में
आइए! CAG Audit करवाएं
Education faridabad news Halla Bol haryana news The Halla Bol campaign launched by the platform to conduct CAG audit of schools received tremendous support from parents TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.