Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नारनौंद के हर गांव में होगा बस स्टॉप, सिसाय में बनेगा धान खरीद केंद्र – दुष्यंत चौटाला

    नारनौंद के हर गांव में होगा बस स्टॉप, सिसाय में बनेगा धान खरीद केंद्र – दुष्यंत चौटाला

    Ajay vermaBy Ajay verma01/09/2021No Comments2 Mins Read
    There will be a bus stop in every village of Narnaund, a paddy procurement center will be built in Sisai - Dushyant Chautala

    Today Express News | Ajay verma | चंडीगढ़, 1 सितंबर। नारनौंद हलके के बड़े गांव सिसाय में इस सीजन में धान खरीद के लिए केंद्र बनाया जाएगा। क्षेत्र के जिन गांवों में बस स्टॉप की सुविधा नहीं है, उन गांवों में बस स्टॉप बनवाए जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे बुधवार को पंचकुला में जेजेपी द्वारा आयोजित नारनौंद हलके की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बैठक में नारनौंद हलके से पहुंचे एक-एक व्यक्ति से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को तसल्ली से सुना और उनका समाधान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारनौंद में विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क व बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करवाया जाएगा और जिसका स्थानीय लोगों को पूरा लाभ मिलेगा।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर से शुरू होने जा रही खरीफ सीजन की फसल खरीद के दौरान नारनौंद के किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए क्षेत्र के बड़े गांव सिसाय में अलग से धान खरीद के लिए केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके के जिन-जिन गांवों में बस स्टॉप नहीं है, उन गांवों में जल्द प्रदेश सरकार द्वारा बस स्टॉप बनवाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा में आसानी हो।

    बैठक के दौरान नारनौंद के गणमान्य लोगों ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करने, सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य, जलघरों के मरम्मत समेत क्षेत्र से जुड़े अन्य कई विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री से की। साथ ही उन्होंने पुठी, बडाला, माजरा, गुराना, पेटवाड़, मिर्चपुर आदि गांवों में ज्यादा बारिश के कारण खेतों में जलभराव की समस्या से भी अवगत करवाया। डिप्टी सीएम ने नारनौंद वासियों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और रोजगार, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शुद्ध पेयजल समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं में हलके को अग्रणी रखा जाएगा।

    इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विधायक अमरजीत ढांडा, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, हिसार से जिला प्रधान रमेश गोदारा, हलका प्रधान अमीत बूरा, ओमप्रकाश खरबला, रामकुमार भट्ट, छन्नो देवी, सेवापति पान्नो, समुंदर पुठी, ईश्वर सिंघवा, योगेश गौतम, मनजीत कापडो, संदीप लोहान, सजन कालीरावण, धर्मबीर सिहाग, अमरजीत मलिक, कृष्ण पंडित राखी, वेद बुड़ाना समेत नारनौंद हलके के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    bus stop Dushyant Chautala Narnaund paddy procurement center Sisai दुष्यंत चौटाला धान खरीद केंद्र नारनौंद बस स्टॉप सिसाय
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026

    जंतर-मंतर पर पक्का धरना देंगे दिग्विजय चौटाला

    24/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.