Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » Video : केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी सरकार के पार्ट 2.0 के एक वर्ष पर उपलब्धियाँ गिनवाई 

Video : केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी सरकार के पार्ट 2.0 के एक वर्ष पर उपलब्धियाँ गिनवाई 

Ajay vermaBy Ajay verma05/06/2020No Comments8 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद 5 जून । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 से जहां पूरी दुनिया तृस्त है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को बचाने का काम किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों को इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा व पूरी दुनिया आज उनके कार्यों व फैसलों की प्रशंसा कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह वक्तव्य शुक्रवार को मिलन वाटिका सेक्टर-11 में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दूसरे चरण का एक साल पूरा कर चुकी है, इस एक साल में प्रधानमंत्री ने बहुत बड़े-बड़े फैसले देश की जनता के लिए लिए हैं। सबसे पहला फैसला था, जिसमें तीन तलाक की समाप्ति हेतु कानून बनाया, जिससे करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा के कलंक से मुक्ति मिली। इसी प्रकार धारा 370 को हटाना एवं दो नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख को बनाया। इसी तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। शरणार्थियों के लिए नागरिक संशोधन कानून 2019 बनाया गया, जिसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान किया गया। इसी तरह करतारपुर गलियारे की चेकपोस्ट शुरू हो जाने से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। यह कॉरिडॉर पाकिस्तान के करतारपुर व भारत के मान गांव को जोड़ेगा। करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालु अब भारत में डेरा बाबा नानक से इस कॉरिडॉर के जरिए सीधे करतापुर गुरुद्वारे तक जा सकेंगे। इसी कड़ी में बृरु रियांग समझौता किया गया जिस समझौते के तहत 23 वर्षों से चल रही बड़ी मानव समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित हुआ व करीब 34 हज़ार व्यक्तियों को त्रिपुरा में बसाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। समझौता में बोडो समझौता लोगों के लिए परिवर्तनकारी परिणाम लाने वाला साबित होगा। इस समझौते के तहत केंद्र और राज्य सरकार बोडो क्षेत्रों के विकास के लिए 15 सौ करोड़ का विशेष पैकेज जारी करेंगी ।इसके साथ ही बोडो आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रूपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत ने चंद्र मिशन 2 का सफल प्रक्षेपण किया है। रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला भारत चौथा देश बन गया है। आयुष्मान भारत के तहत एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थी जुड़ चुके हैं। इसी तरह अटल पेंशन योजना के 5 वर्ष पूरे होने पर इस योजना के तहत 2.23 करोड़ लोगों का नाम दर्ज करने का असाधारण कार्य किया गया है । केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे तथा दो करोड़ और किसानों को इसमें कवर करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बड़े बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। दिल्ली की 1797 अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक मिलेगा, जिससे 40 लाख लोगों को इसका लाभ होगा। इसी तरह 7 राज्यों के 8350 गांवों को अटल भूजल योजना का फायदा होगा, मनाली को जोड़ने वाली सुरंग का नाम भी अटल टनल करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च 2020 को 1.70 लाख करोड़ रुपए पैकेज की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि यह सभी उपलब्धियां इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज जन सामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विश्व की आर्थिक स्थिति हमें सिखाती है कि इसका एक ही मार्ग है- आत्मनिर्भर भारत। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च 2020 को 1.70 लाख करोड़ रुपए की राहत पैकेज की घोषणा के तहत 80 करोड़ गरीबों को कुल 5 महीने तक हर महीने 5 किलो गेहूं /चावल और प्रति परिवार को 1 किलो दाल मुफ्त मिलेगी। 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों को अगले 3 महीने तक हर माह ₹500 मिलेंगे। इसी तरह मनरेगा के तहत मजदूरी को ₹182 से बढ़ाकर ₹202 प्रतिदिन कर दिया गया है जिससे 13 करोड़ 62 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब, विधवाओं और गरीब दिव्यांगों को ₹1000 की अनुग्रह राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान ने पीएम किसान योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में ₹2000 डाले हैं जिससे 8 करोड़ सात लाख किसानों को लाभ हुआ है। इसी तरह 20 लाख करोड़ के पैकेज के तहत 8 करोड़ परिवारों को 3 महीने तक फ्री में गैस सिलेंडर मिलेंगे 41 करोड़ खातों में सीधे मदद दी गई। छोटे कारोबारियों को तीन लाख करोड़ का कर्ज़ बिना गारंटी के मिलेगा। 4 साल के लिए यह कर्ज मिलेगा, पहले 12 महीने में उन्हें न ब्याज देना होगा ना ही मूल। उन्होंने कहा कि कर्जदार छोटे कारोबारियों और फैक्टरी मालिकों को भी मदद मिलेगी। 100 करोड़ तक के टर्नओवर वाला मध्यम कारोबारी कहलाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें हेल्थ वर्कर को 50 लाख का बीमा कवर किया गया है। महीने में 15 हज़ार से कम कमाने वाले के लिए भी बड़ी सरकारी मदद मिलेगी, जिन्होंने पिछला कर्ज भी नहीं चुकाया है। वह भी कर्ज़ लेकर अब अपना काम कर सकेंगे। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को 20 लाख तक का कर्ज बिना ब्याज के मिलेगा। जो कारोबारी बढ़िया आईडिया लेकर आएंगे, उन्हें सरकार और मदद करेगी। 5 करोड़ तक के टर्नओवर वाला माइक्रो कारोबारी कहलाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सेना के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनमें प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति, वायु सेना में 8 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को शामिल करना, फ्रांस से पहला राफेल विमान प्राप्त करना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फ्रांस से खरीदे गए 36 राफल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में पहला विमान लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कृषि ,मत्स्य पालन और खाद्य सेक्टरों के लिए कृषि संरचना को मजबूत करने क्षमता निर्माण गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी तरह प्रवासियों ,किसानो, छोटे कारोबारियों और रेहड़ी,पटरी वालों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेहड़ी, पटरी वालों को 10 हज़ार तक की ऋण सुविधा दी गई है ।इसके लिए 5 हज़ार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 25 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रूपए रियाती ऋण का प्रोत्साहन दिया गया है । उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया कोविड 19 कोरना वैश्विक महामारी से परेशान है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते हुए लाक डाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाए हैं। इन कदमों के लिए विश्व के कई देश व संगठनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरे देश ने 22 मार्च 2020 को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक देश में जनता कर्फ्यू का पालन किया। उसी दिन शाम 5:00 बजे राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने वाले डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों को पूरे देश ने घर से बाहर निकल कर ताली, थाली व शंख, घंटी आदि बजाकर धन्यवाद किया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने 24 मार्च 2020 को राष्ट्र के नाम संबोधन में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च 2020 की आधी रात से देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले 1444 देसी और विदेशी नागरिकों को बचाया गया। भारत ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, श्रीलंका जैसे देशों के 48 नागरिकों को भी सुरक्षित बचाने का कार्य किया है। भारत ने वंदे मातरम और समुद्र सेतु मिशन के पहले दो चरणों के दौरान बड़े पैमाने पर 30 से अधिक देशों में फंसे 72500 से अधिक नागरिकों को वापस लाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 60 लाख श्रमिकों को 4 हज़ार ट्रेनों के माध्यम से एवं 41 लाख श्रमिकों को बसों के द्वारा उनके घरों तक भेजा जा चुका है ।इसके अंतर्गत खर्च होने वाली राशि का 85% केंद्र सरकार एवं 15% राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया है। 25 मई तक भारत मे 610 परीक्षण प्रयोगशाला कार्य कर रही हैं जबकि जनवरी 2020 में देश में केवल एक परीक्षण प्रयोगशाला थी। केंद्र सरकार द्वारा अरोयग ऐप लॉन्च किया गया है जिसे अब तक 11.74 करोड़ से अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है, आरोग्य सेतु एप खुद को होने वाले जोखिम का आकलन करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने बताया कि भारत जिसे विश्व की फार्मेसी माना जाता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए 120 से अधिक देशों को हाइड्रोकसिकलोरोवीन दवा भेजी है। उन्होंने कहा कि 25 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल कोविड-19 में से लगभग 42% ठीक हो गए हैं भारत में केवल 6. 39% मरीजों को ऑक्सीजन वेल्टीनेटेर की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि भारत में अब 0 से लेकर प्रतिदिन 3 लाख से अधिक पीपी किट और एन 95 मास्क का उत्पादन हो रहा है। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, पलवल से विधायक दीपक मंगला, होडल से विधायक जगदीश नायर, हथीन से विधायक प्रवीण डागर व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

bjp 2.0 faridabad Haryana Haryana Politics krishanpal gurjar modi 2.0 POLITICS TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews Union State Minister Krishnapal Gurjar counts achievements on one year of Modi government's Part 2.0
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.