Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 14 दिसंबर, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) की ओर से 8 से 11 दिसंबर 2023 तक दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में देशभर के 63 विश्वविद्यालयों से तकरीबन 400 निशानेबाजों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव (वाई ए एवं खेल) डॉ. बलजीत सिंह सेखों; अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ (एफआईएसयू) के खेल निदेशक श्री जुआन कैरिओस होल्गाडो, एफआईएसयू में चेयर टेक्निकल कमेटी (शूटिंग स्पोर्ट्स) इवाना एर्टलोवा पहुंचे। इनके साथ ही संस्थान से एमआरआईआईआरएस प्रति उप कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार, खेल निदेशक एमआरईआई श्री सरकार तलवार, निदेशक प्रशासन एमआरईआई श्री अतुल कालरा, प्रशासक खेल एमआरईआई श्री अगम तलवार और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के प्रशासक श्री केपी श्रीजीत मौजूद रहे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद / 11 दिसंबर, 2023: फरीदाबाद के अमृता अस्पताल ने कुछ विषेश कैंसर रोगियों के लिए कार टी-सेल (काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर) थेरेपी शुरू की है, जिसे बी सेल लिंफोमा और ल्यूकेमिया उपचार में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जाता है, जिसके परिणाम उन रोगियों के लिए आशाजनक हैं जिन्हें दोबारा कैंसर हुआ है। अब तक बी-सेल लिंफोमा के चार मरीज अमृता अस्पताल में इस थेरेपी को ले चुके हैं या ले रहे हैं और वो फॉलो-अप में हैं।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 11 दिसम्बर । भाजपा नेता भारत भूषण ने आज सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में मुख्य बाजार और घर-घर दस्तक दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की नीतियों का प्रचार कर रहा हूं और भाजपा के साथ आम जन को जोड़ रहा हूं। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर लोगों ने फूलमालाओं के साथ अपने युवा नेता का स्वागत किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 11 दिसम्बर । महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, बीएम जिन्दल, बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवक पं. वैभव शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, लखन कुमार सिंगला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली उपस्थित थे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदी वाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की। समारोह में स्वागत अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता रहे। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष डा. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अमृत योजना के तहत काम कर रहे ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इस अवधि में संतोषजनक काम न करने पर ठेकेदार के खिलाफ पैनल्टी लगाई जाएगी और पर्चा दर्ज होगा।  यह वाक्या आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास के साथ बैठक में देखने को मिला। बैठक में विधायक ने कहा कि ऐसे कैसे विकास कार्य हो रहा है जिससे जनता को लाभ मिलने के बजाय तकलीफ हो रही है। किस कारण से काम न करने वाले ठेकेदार को हटाया नहीं जा रहा है। विधायक ने बताया कि दून भारती स्कूल वाली गली में उन्होंने अमृत योजना के तहत विकास कार्य शुरू करवाया था लेकिन ठेकेदार लगातार इस काम में लापरवाही बरत रहा है। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 11 दिसंबर, 2023: स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के भारत सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047 : युवाओं की आवाज’ कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इसमें जिले से मानव रचना विश्वविद्यालय (एमआरयू) ने भी भागीदारी निभाई। इस संबोधन में विकसित देश के निर्माण के लिए देशवासियों खासतौर पर युवाओं को जागरूक करने पर फोकस किया गया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 11 दिसम्बर – लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के लॉ डिपार्टमेंट द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 पर वेबिनार का आयोजन किया गया। हेड ऑफ लॉ स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट विनीता सैनी (विधिक परामर्शदात्री जे के एल एस लॉ फर्म, जयपुर) मुख्य वक्ता रही। जिन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। 11 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ पहल का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, प्रधान मंत्री इस नए कार्यक्रम की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, देश भर के विभिन्न राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के कुलपतियों, संस्थान प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भाषण देंगे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद।  विधायक राजेश नागर के आश्वासन के बाद बाबा रामकेवल के नेतृत्व में चल रहा पूर्वांचल समाज का धरना आज समाप्त हो गया। पूर्वांचल समाज के लोग छठ घाट को तोड़े जाने के खिलाफ एक दिसंबर से धरने पर थे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास के बीच आस्था के लिए भी जगह बनाई जाएगी। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद,  उपायुक्त विक्रम सिंह एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद के कुशल मार्गदर्शन में वीरवार को बाल महोत्सव 2023 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

Read More