टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्टूबर। ज्योर्तिमठ ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन पलवल प्रस्थान करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में प्रवास किया। इस दौरान शंकराचार्य ने बताया कि बिना वेदपाठी गुरु के ज्ञान संभव नहीं हरी का आना हरियाणा की सही परिभाषा होगी इसलिए हरियाणा में हरि के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण करवाने और धर्म का संचार आगे बढ़ सके। यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है। जिसमें फरीदाबाद में मत्सय अवतार के मंदिर का निर्माण हो ऐसी कामना करता हूं। शंकराचार्य की यात्रा 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई हिंदू समाज से धर्म संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना में उतार-चढ़ाव बनवाने की मांग को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल व पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा ने धरना कमेटी के सदस्यों के साथ केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या से अवगत करवाया। पूर्वमंत्री विपुल गोयल व पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी को बताया कि उक्त एक्सप्रेसवे पर इलाके के लिए कट न होने के कारण लोगों को नुकसान व परेशानियों पेश आ रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने मोहना में धरना भी शुरू कर दिया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्टूबर, 2023: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू), मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) और मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) के इस संयुक्त दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस दौरान भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर पद्मनाभन बलराम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मौके पर एमआरईआई की चीफ पैट्रन श्रीमती सत्या भल्ला, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, एमआरआईआईआरएस के उपकुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमआरयू के उपकुलपति डॉ. आईके भट, महानिदेशक एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा आदि मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्तूबरः लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लॉ की ओर से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के तहत मृत्युपूर्व घोषणा की प्रासंगिकता और स्वीकार्यता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्ढे, और प्रो चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एम.के. सोनी के दिशा निर्देशन में करवाया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 अक्टूबर – फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमूख डॉ संजय पांडे ने बताया कि स्ट्रोक के मरीज को लम्बे समय तक स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि कंपन, डिस्टोनिया, पार्किंसंस, मिर्गी, मूवमेंट डिसऑरडर , अवसाद, संज्ञानात्मक चुनौती हो सकती है और सभी स्ट्रोक रोगियों में से एक तिहाई इन स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते हैं.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 24 अक्टूबर। बुराई कितनी भी मजबूत क्यों ना हो उसे एक न एक दिन खत्म होना ही पड़ता है और अच्छाई उभर कर आती है और सबका प्रेम पाती है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कही। वह सेक्टर 37 में आयोजित दशहरा पर्व में रावण के पुतले को जलाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहर में अनेक स्थानों पर रावण के पुतलों को जलाया और लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यहां सेक्टर 37 स्थित श्री रामलीला सेवा समिति के मंच से भव्य रामलीला मंचन होने के बाद आज विशाल रावण का कुनबा पुतले के रूप में फूंका गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने पुतले को आग लगाई जिसके बाद पुतला धूं धूं कर जलने लगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद । 22 अक्टूबर रविवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल फरीदाबाद एवं रिद्धिम मेडिकल सर्विस 1C-40, एनआईटी द्वारा एनआईटी स्थित विजय रामलीला कमिटी के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बीपी , शुगर , ईसीजी आदि तरह की जांच फ़ॉर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों व विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क की गयी. इस कैम्प में करीब 125 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर लाभ उठाया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने गांव जसाना में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसमें अनेक टीमों ने भागीदारी कर वाहवाही प्राप्त की। इस अवसर पर बॉलिवाल एवं घोड़ी डांस की भी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि राजेश नागर का प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नागर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि खेल से हमारा शरीर तो स्वस्थ्य होता ही है साथ में हमारा मन भी अच्छा रहता है। खेल खेलने वाले व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना आ जाता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी अपने जीवन को सुनियोजित और स्वस्थ रूप में जीता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। दिनांक 21/10/2023 शनिवार को डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8, फरीदाबाद में अति आधुनिक (OAE + BERA) मशीनों से सुसज्जित नवजात शिशु एवं बच्चों का hearing centre का शुभारम्भ रोटरी क्लब के गवर्नर जितेंद्र गुप्ता जी द्वारा किया गया|
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद में एक बार फिर से एक हिन्दू लड़की को विशेष समुदाय के एक शादीशुदा आदमी द्वारा प्यार के जाल में फ़साने का मामला सामने आया है। दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर 12 कोर्ट में 21 अक्टूबर को अचानक से गोरक्षक बजरंग फ़ोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी अपनी ट्रीम के साथ पहुचें। जहाँ उन्होंने एक युवक युवती से बातचीत की तो पता चला की कुरैशीपुर – गाँधी कालोनी की रहने वाली एक लड़की चार बच्चो के अब्बू से शादी करने के लिए यहाँ आयी थी। जिसके बाद बिट्टू बजरंगी ने मौके पर लड़की को समझाने की कोशिश की।