टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। 18 जुलाई, 2023 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कॉम-आईटी-कॉन 2023 का आयोजन हुआ। क्लाउड और पैरेलल कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल और बिजनेस इंटेलिजेंस, क्वांटम और मशीन लर्निंग: रुझान, परिप्रेक्ष्य और संभावनाएं विषय पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य स्थिरता और विकास में गंभीर वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए ज्ञान की आदान-प्रदान करना, सहयोग को बढ़ावा देना और नए समाधानों को तलाशना रहा।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद | मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को मानव रचना प्लेसमेंट उत्सव ‘उपलब्धि’ – सेवर द सक्सेस का आयोजन हुआ। कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सत्र 2022-23 में प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए नौकरी के अवसर पाने वाले छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हम्बोल्ट वेदाग इंडिया के प्रेजीडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार डेंबला मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बारको के डायरेक्टर एचआर स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) डिंपल रावत और इलेट्रिक वन के सीईओ व फाउंडर अमित दास शामिल हुए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव देब के आमंत्रण पर अमृता अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर स्वामी निजामृतानंद पूरी जी उनके दिल्ली आवास पर उनसे भेंट करने पहुँचे । स्वामी जी ने उन्हें अमृता अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 जुलाई 2023, फ़रीदाबाद: हरियाणा राज्य में पहली बार, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद ने हार्ट फेलियर के अंतिम चरण में पहुंच चुके 58 वर्षीय मरीज की जान बचाने के लिए पहली एलवीएडी सर्जरी की है। एलवीएडी एक बैटरी से संचालित, यांत्रिक पंप है, जिसे मरीज के हृदय में सर्जरी द्वारा प्रत्यारोपित किया गया। यह उपकरण कमजोर हृदय के पंपिंग कार्य को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और उन लोगों लिए बहुत कारगर है जिनमें हृदय प्रत्यारोपण संभव नहीं है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 13 जुलाई। जिला टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) फरीदाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान डी.आर.चौधरी की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार में नव नियुक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी (एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट) देवेंद्र सिंह कल्याण से मिला और अधिवक्ता भाइयों एवं व्यापारी भाईयों को दिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और लिखित में एक ज्ञापन भी सौंपा
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फिल्म इंडस्ट्री में कम्पलीट फ़िल्मकार की मान्यता उन्ही को मिली है जिनमें स्क्रिप्ट,विज़न, म्यूजिक और अपने डायरेक्शन एप्रोच को हूबहू सिल्वर स्क्रीन पर शिद्दत से उतारने की क्षमता हो l फिल्म का जॉनर कोई भी क्यों न हो कांसेप्ट के मुताबिक उसे पेश करने का जूनून और रिजल्ट वाजिब मिले यही फिल्म के निर्देशक की क़ाबलियत होती हैं l इसी श्रंखला में के.आसिफ,मेहबूब खान, वी.शांताराम,बी.आर चोपड़ा,राज कपूर,गुरु दत्त,यश चोपड़ा,राज खोसला,विजय आनंद,सुभाष घई आदि फिल्मकारों की लम्बी फेहरिस्त मौजूद है l
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नाराज़ अभिवावकों और छात्रों ने बताया की यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके पास कुछ ही दिनों पहले फोन आया था की आज यानी 12 जुलाई को बी बी ऐ के एडमिशन के लिए काउंसलिंग की जानी है और आप यूनिवर्सिटी में आजाये। लेकिन जैसे ही आज वह अपने बच्चो को फर्स्ट काउंसलिंग के लिए फरीदाबाद के जे सी बोस यूनिवर्सिटी लेकर आये तो आते ही काउंसलर ने उन्हें कहा की जर्नल कैटागिरी की सीट्स फुल हो गयी हैं और उनके बच्चे की काउंसलिंग नहीं हो सकतीं और आप लोग वापिस चले जाएँ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 जुलाई, 2023: रेडियो मानव रचना (आरएमआर) 107.8 एफएम ने अपना 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आरएमआर की ओर से इंटरनेट रेडियो की शुरुआत भी की गई। इस कार्यक्रम के साथ ही रेडियो की ओर से सबसे लंबे नॉन-स्टॉप लाइव रेडियो शो के साथ बनाए गए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक घोषणा भी की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। आज दुनिया भर में भारत की वैक्सीन लगती है लेकिन उसे लगाने के लिए फरीदाबाद की सिरिंज का उपयोग होता है। यह बात भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। तिगांव विधानसभा में आयोजित व्यापारी उद्यमी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने उद्यमियों से अपील की कि आप परंपरागत कारोबार से आगे बढि़ए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे।