टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 5 अप्रैल 2023: 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश जैन जब मुंबई के एक अस्पताल में गए तो उनके घुटनों में तेज दर्द हो रहा था। सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की सलाह दी गई, जैन को एनेस्थेटिक प्रभावों को सहन करने की उनकी क्षमता का पता लगाने के लिए कुछ जाँच कराने के लिए कहा गया। जाँच में मरीज के दिल में ब्लॉकेज का पता चला, दो धमनियां 100% बंद थीं और एक धमनी लगभग 70% ब्लॉक थी। मरीज में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) का पता चला जिसके लिए उसे तत्काल सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की आवश्यकता थी जिसमें मरीज की जान को खतरा था।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 4 अप्रैल, 2023: मानव रचना परिवार ने दूरदर्शी संस्थापक डॉ ओ.पी. भल्ला को उनकी 76वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडर्स डे एक पवित्र अवसर है जिसमें महान दूरदर्शी और पथ-प्रदर्शक डॉ. ओ.पी. भल्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। संपूर्ण मानव रचना परिवार बेहतर इंसान बनाने के उनके दृष्टिकोण के लिए आभारी है, जिसे बहुत अनुग्रह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / आदिपुरुष के नए पोस्टर को मिला नेटिज़न्स का ढेर सारा प्यार – लॉन्च होने के कुछ घंटों के भीतर इसे सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बन दिया गया .जैसे ही प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट किया, प्रसंशकों ने उसपर खूब प्यार बरसाया और इस पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी अधिक लाइक्स हासिल किये
Today Express News / Report Ajay Verma / Ayesha and Krishna Shroff have once again outdone themselves in the 11th edition of the biggest fight night of the year. Matrix Fight Night was bigger, better, and had the entire country rooting for their favorite fighters. The tension and excitement for the fights could certainly be seen online. While we are still taking in this massive moment for what seems to be the answer to MMA in India, the speculations have already begun for the next event on social media.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: राकेश ओमप्रकाश मेहरा, भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक की विनम्र उपस्थिति में उत्कृष्ट- “‘आइकॉन्स ऑफ़ मानव रचना 2023” का अनावरण किया गया। यह पुस्तक मानव रचना अलुम्नाई की 26 परिवर्तनकारी कहानियों का वर्णन करती है। श्री राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का अनावरण डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (MREI); डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, एमआरईआई; और मानव रचना के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, छात्र, शिक्षक और सम्मानित पूर्व छात्रों के परिवार की उपस्थिति में किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 49, फरीदाबाद में “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के नए राष्ट्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम महानवमी के शुभ अवसर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया इसके उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में शुरू होने वाली गेहूं की खरीद प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 408 मंडियां निर्धारित की गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को उचाना कलां हलके में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / 28 मार्च, 2023, फरीदाबाद: मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस 30 और 31 मार्च, 2023 को अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, ‘रस्यररेक्शन 2K23’ का आयोजन कर रहा है। सांस्कृतिक उत्सव छात्रों को नेटवर्क करने और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा। यह छात्रों को अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज नये सोसाइटी एक्ट में संशोधनों के बारे में स्थानीय निवासियों से चर्चा की और सुझाव के लिए एक ईमेल आईडी hrrs.act.2012@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 9643268316 जारी किया। इस मेल और नंबर पर कोई भी व्यक्ति एक्ट में संशोधन सम्बंधित सुझाव भेज सकता है। राजेश नागर ने स्थानीय निवासी सतिंदर दुग्गल को पंद्रह दिन के अंदर सुझावों को एकत्रित कर उन तक पहुँचाने को कहा ताकि वे उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकें।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद : एसजीएम नगर स्थित स्नेह विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन भी किया गया, जिसमें आंख, स्वास्थ्य जांच, ह्रदय रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, मष्तिष्क रोग आदि जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेल्थ चैकअप कैंपों की आवश्यता है, ताकि वो लोग जो बड़े अस्पतालों में जाकर अपनी जांच नहीं करा सकते, अपनी जांच करा सकें। अगर नजदीक में कैंप लगते हैं तो लोग निश्चित रूप से ऐसे कैंपों का फायदा उठाते हैं।