अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन से उनके सरकारी आवास पर मिला

0
2061

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (ए.बी वी.जी.एम) का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन से उनके सरकारी आवास पर मिला | इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश फागना, आर्टिस्ट उदित नारायण बैसला, शेखर डेढ़ा , अशोक कुमार थे | आर्टिस्ट उदित नारायण बैसला ने डॉ हर्षवर्धन को बिजली की तारों तथा प्लास्टिक टेप से बानी पेंटिंग भेंट की | उदित नारायण बैसला ने डॉ हर्षवर्धन को बताया कि बढ़ता पॉल्यूशन हर किसी को परेशान कर रहा है। उनकी आर्ट के जरिए पर्यावरण को बचाया जा सकता है  | बिजली की बेकार तारो , प्लास्टिक टेप और लोशन (गोंद) के इस्तेमाल से भी आकर्षक पेंटिंग बनाई जा सकती है । उनकी ये कला  पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है  | डॉ हर्षवर्धन आर्टिस्ट उदित नारायण की कला से बहुत प्रभावित हुए और उनको इस कला को आगे बढ़ने के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया  |


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY