कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बरसे जमकर भाजपा पर

0
1292
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बरसे जमकर भाजपा पर और कहा 2जी स्पेक्ट्रम की तरह कोल आवंटन, कॉमनवैल्थ और अन्य मामलों में भी आरोपी इसी तरह रिहा होंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हें जबरन फंसाने का काम किया था। तंवर ने इस मौके पर 2जी स्पेक्ट्रम के मामले में सभी आरोपियों की रिहाई पर अदालत का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि यह सच्चाई की जीत हुई है।
दलित महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा जहां पूरे प्रदेश भर से हजारों दलित समाज के लोग यहां एकत्रित हुए हैं| अपने सम्बोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। अशोक तवर की मानें तो यह सरकार फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए लोगों को उच्च पदों पर बैठाने वाली सरकार है। उन्होंने मेयर पद के बारे में कहा कि सरकार ने एक फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर फरीदाबाद की मेहर को दलित बना दिया और दलित बनाने के बाद उसे मेयर भी बना दिया। मामला दर्ज भी हो गया है लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया उसे निरस्त करवाने में जुटे हुए हैं। तवर की माने तो देश में अब राहुल राज होगा और देश के प्रधानमंत्री की बागडोर जनता राहुल को सौंपी गई और हरियाणा में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
तंवर की माने तो इस दलित महासम्मेलन में जुटी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और वह सत्ता में परिवर्तन करना चाहते हैं। तवर की माने तो संविधान में लिखी गई किसी भी बात पर भाजपा अमल नहीं करती है बल्कि झूठ का सहारा लेती है। तोमर ने यह भी कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पदों को भी भरा जाएगा।
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY