प्रदेश के 32 हजार सफाई कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल हुई शुरू

0
4725

TODAY EXPRESS NEWS : अपनी मांगों के लेकर आज से प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल की शुरू कर दी गयी हैं । जिसके चलते आज फरीदाबाद में निगम कर्मचारियों ने हड़ताल के पहले दिन फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की. इस हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी अपना समर्थन दिया है । कर्मचारियों ने कहा सरकार टकराव ना करें अन्यथा शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने की ज़िम्मेदार लोकल बॉडी मिनिस्टर कविता जैन की होगी।

प्रदर्शन कर रहे निगम कर्मियों ने  बताया की बीजेपी ने जो वायदे 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में किये थे उन्हें पूरा नही किया गया है जिसके चलते प्रदेश के 32 हज़ार कर्मचारियों की आज से तीन दिन की हड़ताल शुरू हो गयी है । उन्होंने बताया की पिछली बार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने सभी मांगे लगभग मान ली थी इसके बावजूद सरकार ने अभी तक कुछ नही किया है इसलिये उन्होंने आज से से तीन दिन की हड़ताल पूरे प्रदेश में शुरू कर दी है । उनका कहना था कि वह नहीं चाहते की किसी तरह जनता को कोई भी परेशानी हो लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगो को नहीं माना गया तो शहर और बाज़ारो में कूड़े के ढेर लगने की ज़िम्मेदारी हरियाणा सरकार की लोकल बॉडी मिनिस्टर कविता जैन की होगी। उन्होंने चेतावनी दी है सरकार बातचीत का रास्ता अपनाये अन्यथा प्रदेश के 32 हजार कर्मचारी और आगे और भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY