भाजपा के वरिष्ठ नेता आलम मुंडल की लोकप्रियता को देखते हुए बौखला गए विरोधी, करवा दिया जानलेवा हमला।

0
1038

TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात : बोले फिरोजपुर झिरका भाजपा वरिष्ठ नेता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम मुंडल कहा विरोधियों की साजिशों से बिल्कुल नहीं डरूंगा करता रहूंगा भाजपा पार्टी का प्रचार। गत चुनावों में फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा पार्टी के प्रत्याशी रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष वह जिला प्रमुख अनीशा बानो के ससुर आलम मुंडल पर पार्टी के प्रचार प्रसार करने गए गत दिनों गांव  गोकलपुर में कुछ विरोधियों द्वारा जानलेवा हमला करवा दिया गया था। हम आपको बता दें भाजपा वरिष्ठ नेता आलम उर्फ मुंडल इन दिनों गांव गांव में भाजपा पार्टी के प्रचार प्रसार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी को लेकर कुछ विरोधी पूरी तरह बौखला कर भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल पर जानलेवा हमला कराने में भी पीछे नहीं रहे। आलम उर्फ मंडल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी वही पुनहाना पुलिस ने कुछ नामजद कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है वही पुन्हाना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रतनलाल का कहना है जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी इलाके में इस तरह की वारदाते बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगी। भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता आलम मुंडल का कहना है उनकी लोकप्रियता देखकर विरोधी पक्ष बिल्कुल  बोखला चुका है मुझे नीचा दिखाने के लिए कुछ लोगों की साजिश द्वारा हमला करवाया गया। मीडिया के माध्यम से मैं उन विरोधियों को खुली चुनौती देता हूं ऐसे लोगों से मैं कभी डरने वाला नहीं हूं और भाजपा सरकार का प्रचार प्रसार करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटूंगा।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY