युवा आग़ाज़ संगठन ने की मेजर ध्यानचंद को भारत रतन देने की माँग।

0
834

TODAY EXPRESS NEWS : युवा आगाज संगठन ने आज खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित कर और उन्हें भारत रतन से सम्मनित करने की आवाज बुलंद करी। छात्रनेता अजय डागर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भारत सरकार से मेजर ध्यानचंद जी को भारतरतन से सम्मानित करने की माँग उठाई इस मोके पर उनके साथ युवा आग़ाज़ संगठन के अनेक छात्र- छात्रा उपस्थित रहे.  मेजर ध्यानचंद सिंह(29अगस्त1905-3दिसंबर1979) भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे |  भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे (1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक)। उनकी जन्मतिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे।  उन्हें  भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।   इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। भारतीय ओलम्पिक संघ ने ध्यानचंद को शताब्दी का खिलाड़ी घोषित किया था। फिलहाल ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग भी की जा रही है।

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY