9 मई से चल रही हड़ताल को आज म्यूनिसिपल कारपोरेषन एम्पलाइज फेडरेषन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया

0
758

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद, 23 मई। नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा 9 मई से प्रदेषव्यापी चल रही हड़ताल को आज म्यूनिसिपल कारपोरेषन एम्पलाइज फेडरेषन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। निगम मुख्यालय पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फेडरेषन के प्रधान रमेष कुमार जागलान ने कहा कि 9 मई से चल रही कर्मचारियों की प्रदेषव्यापी हड़ताल को समाप्त करने के लिए सरकार संघ से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने हेतु उचित कदम उठाएं अन्यथा फेडरेषन को मजबूरन कड़े कदम उठाने पर मजबूर होगी। आज फेडरेषन द्वारा म्यूनिसिपल आडिटोरियम से बी0के0 चैक होते हुए निगम मुख्यालय तक जुलूस निकालकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को समर्थन दिया। आज के विरोध प्रदर्षन की अध्यक्षता फेडरेषन के प्रधान रमेष कुमार जागलान ने की। फेडरेषन के अध्यक्ष रमेष कुमार जागलान ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते संघ से बातचीत द्वारा उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया तो म्यूनिसिपल कारपोरेषन एम्पलाइज फेडरेषन हड़ताल में भी शामिल होने से पीछे नहीं हटेगा।

आज के विरोध प्रदर्षन में फेडरेषन के महासचिव महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान शाहबीर खान, कोषाध्यक्ष रण सिंह भडाना, कार्यालय यूनियन के वरि0 उप प्रधान नरेश बैसला, उप प्रधान संजय हसीजा, सचिव दषरथ, संगठन सचिव अषोक ठाकुर, प्रैस सचिव अजय दुआ, मैकेनिकल यूनियन के प्रधान अतर सिंह भडाना, सचिव महेन्द्र पाल, धर्मवीर धामा, संजय चपराना, रमेष पहलवान, निरंजन ठाकुर, सीताराम शर्मा आदि ने भाग लिया।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY