Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 9
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » प्रतिभाओं को उजागर करने की आवश्यकता : मनोज मित्तल

प्रतिभाओं को उजागर करने की आवश्यकता : मनोज मित्तल

Ajay vermaBy Ajay verma29/07/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद , 29 जुलाई : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से 40 से अधिक सरकारी स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया।

कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल ने कहा कि प्रकृति ने हर मानव में प्रतिभा का समावेश किया है, लेकिन उसको उजागर करने के लिए किसी न किसी मंच की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने शिक्षकों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा न तो जीतती है न ही हारती है। प्रतिभा हमेशा जीवंत रहती है, इसे जीवित रखने के लिए हर व्यक्ति को प्रयासरत रहना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में लोकनृत्य, सांग, क्लासिकल डांस, ड्राइंग प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों की अध्यापिकाओं ने लोक गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसीपल एवं नोडल अधिकारी ज्योति मंगला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए होते रहने चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक सरोज बाला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं और प्रतिभाएं लोगों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं ताकि अन्य लोग भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन विभिन्न मंचों के द्वारा कर सके।

मंच संचालन नरेंद्र शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका विनोद कुमार, बृजमोहन, डा. बलराम आर्य, डा. रामनिवास ने निभाई। कार्यक्रम को सीआरसी धीरज, मनोज कुमार, जितेंद्र, सुनील कांत, अमित व सस्वती ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

faridabad faridabad news Latest News Rangotsav organized by Haryana School Education Project Council today epress news हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा रंगोत्सव आयोजित
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट में वकीलों की हड़ताल, जज से विवाद के बाद बढ़ा मामला

07/05/2026

अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

07/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया 33-वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान लगी दुर्लभ चोट का सफल उपचार

07/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.