Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 22 साल बाद भी ‘ज़मीन’ हमें याद दिलाती है कि अभिषेक बच्चन क्यों पर्दे पर छा जाते हैं

22 साल बाद भी ‘ज़मीन’ हमें याद दिलाती है कि अभिषेक बच्चन क्यों पर्दे पर छा जाते हैं

moksha vermaBy moksha verma27/09/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। ‘ज़मीन’ को बड़े पर्दे पर आए 22 साल हो चुके हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन के लिए गर्व और प्रशंसा आज भी उतनी ही मजबूत है बल्कि समय के साथ और भी गहरी हो गई है। आज हम सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अभिषेक के फिल्मी सफर के एक निर्णायक मोड़ का उत्सव मना रहे हैं — एक ऐसा पल जिसने उनकी उभरती प्रतिभा, करिश्मा और एक शानदार करियर की झलक दुनिया को दी।

26 सितंबर 2003 को रिलीज़ हुई और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘ज़मीन’, अभिषेक बच्चन के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई, जहाँ उन्होंने अपने अभिनय की इंटेंसिटी, आत्मविश्वास और संभावनाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया।

‘ज़मीन’ में अभिषेक बच्चन ने एसीपी जयदीप “जय” राय की भूमिका निभाई — एक दृढ़ निश्चयी और साहसी अधिकारी, जिसे एक आतंकवादी साजिश को नाकाम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। फिल्म में उन्होंने अजय देवगन (कर्नल रणवीर सिंह रणावत) और बिपाशा बसु (नंदिनी) के साथ स्क्रीन साझा की, अभिषेक ने अपने किरदार में इंटेंस और संवेदनशीलता का मिश्रण पेश किया, जिसने उन्हें फिल्म में सबसे बेहतरीन अभिनयों में से एक बना दिया।

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर थी, जिसमें आतंकवादियों द्वारा एक इंडियन एयरलाइंस की एक विमान को हाईजैक कर उनके नेता बाबा ज़हीर खान की रिहाई की मांग की जाती है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, बेहतरीन अभिनय और रोमांचकारी कहानी के साथ ‘ज़मीन’ ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा, और यह साबित किया कि अभिषेक बच्चन जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदारों में भी पूरी तरह खरे उतर सकते हैं।

ज़मीन के 22 साल पूरे होने पर, हम एक ऐसी फिल्म का सम्मान करते हैं जो आज भी प्रासंगिक है, और उस प्रदर्शन को सम्मान देते हैं जो आज भी प्रेरणा देता है। सलाम अभिषेक बच्चन को — उनके हुनर के लिए, उन किरदारों के लिए जिन्हें उन्होंने अमर बनाया, और उस विरासत के लिए जिसे वह आज भी सिनेमा के पर्दे पर गढ़ रहे हैं।

ABHISHEK BACHCHAN actor Actress BOLLYWOOD Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News Movie music news online news Producer Rocks the Screen Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral Zameen
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.