Browsing: CHANDIGARH

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 17 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को 9770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार जताया हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से एम्स बनने पर हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा और  इससे जहां हरियाणा के लोगों को लाभ होगा, वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान को नजदीक होने के कारण फायदा होगा। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रेवाड़ी में एम्स सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे और यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की धरा पर पहुंचने पर स्वागत भी किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में शुरू होने वाली गेहूं की खरीद प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 408 मंडियां निर्धारित की गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को उचाना कलां हलके में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा की रिपोर्ट /नई दिल्ली/चंडीगढ़। शनिवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के करीब 25 नवनिर्वाचित सरपंचों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में जीएसटी जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद सरपंच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले और ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उनका आभार प्रकट किया। दुष्यंत चौटाला ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि वे सबसे पहले गांव की मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करें, जिन गांवों को जो भी जरूरी कार्य करवाने हो उन्हें ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता के साथ सरकार तक पहुंचाएं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला थाना पंचकूला  में एक…

Today Express News | Ajay verma | चंडीगढ़, 1 सितंबर। नारनौंद हलके के बड़े गांव सिसाय में इस सीजन में धान खरीद के लिए केंद्र बनाया जाएगा। क्षेत्र के जिन गांवों में बस स्टॉप की सुविधा नहीं है, उन गांवों में बस स्टॉप बनवाए जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे बुधवार को पंचकुला में जेजेपी द्वारा आयोजित नारनौंद हलके की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Today Express News | Ajay Verma | चंडीगढ़, 12 मार्च।  शनिवार को प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी “युवा रोजगार प्रेरणा दिवस” मनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर एवं प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार बिल का तोहाफा मिलने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।

चंडीगढ़, 2 मार्च। हरियाणा सरकार का एमएसएमई विभाग राज्य के खिलौना-उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद करेगा, इससे जहां हरियाणा के कारीगरों को उनका हूनर दिखाने का अवसर मिलेगा वहीं उनकी आमदनी बढने से आर्थिक स्तर में सुधार होगा।

Today Express News / Ajay verma /  चंडीगढ़, 7 जनवरी। हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले मशहूर कलाकार गजेंद्र फोगाट को राज्य सरकार द्वारा विशेष जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा सरकार ने गजेंद्र फोगाट को स्पेशल पब्लिसिटी सैल के ओएसडी नियुक्त किया है। फोगाट ने प्रदेश सरकार द्वारा यह विशेष जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी लगन व निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी  ने आगामी पंचयात और नगर निगम चुनावों के लिए अलग-अलग दो कमेटियों का गठन किया हैं। इन दोनों कमेटियों में पार्टी के 9 वरिष्ठ नेता शामिल है।

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि बरोदा की जनता को इस समय सही फैसला लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है बल्कि क्षेत्र के लिए विकास को चुनने का चुनाव है इसलिए बरोदावासी सोच-विचार करके उचित निर्णय लें।