Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद / 28 अगस्त, 2023: 3 महीने में 18 सर्जरी से गुजरने के बाद, ट्रक से कुचले गए ग्वालियर के 12 वर्षीय लड़के को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में नया जीवन दिया गया। मरीज हरमन सिंह ग्वालियर के रहने वाले जसविंदर सिंह और चरणजीत कौर की संतान हैं। अपने पिता के साथ अपने घर के पास स्थानीय बाज़ार जाते समय, लड़के को गलती से एक उलटे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसके शरीर का निचला आधा हिस्सा कुचल गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिलने पर सेक्टर 84 स्थित एलीट प्रीमियम सोसाइटी की ओर से विधायक राजेश नागर का नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने कहा कि विधायक राजेश नागर के सहयोग के बिना यह काम नहीं हो सकता था। इसलिए आज उनके अभिनन्दन के लिए यह कार्यक्रम किया गया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा की हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर को उनकी सेवाओं के नियमितिकरण व अन्य मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। आईटी प्रोफेशनल की बात सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह उनके वेलफेयर के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 अगस्त, 2023 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) स्थित डॉ. ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी ने लाइब्रेरी एसोसिएशन ऑफ बिहार और दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन के साथ मिलकर राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज और सतीजा रिसर्च फाउंडेशन फॉर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘शैक्षणिक पुस्तकालयों में आधुनिक रुझान: सिस्टम और सेवाएं’ रहा। इसमें कुल 192 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 76 शोधपत्र सम्मेलन के दौरान प्रकाशित हुए और 36 सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 24 अगस्त, 2023: 2,600 बिस्तरों वाला अमृता अस्पताल पिछले साल अगस्त में माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से अपनी स्थापना की पहली वर्षगांठ मना रहा है। 130 एकड़ में फैले भारत के सबसे बड़े प्राइवेट मल्टीस्पेशलिटी हेल्थकेयर अस्पताल ने पिछले 12 महीनों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अपनी स्थापना के बाद से इसने 1.60 लाख से अधिक बाह्य रोगियों, 11,600 आंतरिक रोगियों और 3,000 से अधिक सर्जरी का आंकड़ा पार कर लिया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । डी० ए वी कालेज मे हरियाली तीज उत्सव पर तीज मेले का आयोजन किया गया इस मेले मे बी॰ बी॰ ए के विद्यार्थियों ने राखी , मेंहदी , चुड़िया, साज श्रंगार का सामान , कान्हा जी के वस्त्र, गेम्स ,खान-पान के स्टाल जैसे भेल पूरी, समोसा,जलजीरा,आईसक्रीम , बर्गर नाचोज़ चाट आदि के स्टाल लगाए। विद्यार्थियो ने इस मेले मे बढ़ चढ़कर भाग लिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 19 अगस्त। तिगांव अनाज मंडी में शनिवार को हुई सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती चंदावली गांव के रोहित और जसराम अखाड़ा के पहलवान शमशाद के बीच हुई। बड़ी कुश्ती के दौरान दोनों पहलवानों ने खूब जोर-अजमाइश की। काफी देर तक एक-दूसरे को चित करने में लगे रहे। आखिर में रोहित ने बाजी मार ली। इससे पहले अन्य कुश्तियां कराई गई थी। 51 हजार की कुश्ती हनुमान अखाड़ा से आर्यन और श्यामलाल अखाड़ा से जीतू के बीच बराबरी पर छूटी। 21 हजार की कुश्ती गगन और पवन, संदीप और जतन के बीच हुई। दोनों बराबर पर छूटी। 11 हजार की कुश्तियां सोनू और गौरव, सद्दाम और बलजीत और जयसिंह व गौरव के बीच बराबरी पर रही।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 18 अगस्त। सनातन धर्म सभा जवाहर कॉलोनी के निर्विरोध चेयरमैन मनोनीत करने पर सतपाल मुंजाल को व अनिल कुमार मेहता को सरपरस्त मनोनीत करने पर सदस्यों ने बधाई दी। वहीं सतपाल मुंजाल ने पूरी टीम के साथ मिलकर काम करने का अपना संकल्प दोहराया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के हाडवेयर चौक स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर में चांदसी संगठन द्वारा माँ मंशा देवी के दर्शन और पूजा करने के लिए एनसीआर से भारी संख्या में श्रधालुओं की भीड़ उमड़ी।  इस मौके पर सुबह से ही माँ मंशा की पूजा आराधना विधिवत रूप से की गयी। चांदसी संगठन केसदस्य देबासीस बिश्वास ने बताया की हर साल इसी समय माँ मंशा की विशेष पूजा आराधना की जाती है।  जिसको करने से घर में सुख शांति , धन की वृद्धि , संतान की प्राप्ति व अन्य आत्मिक सुख शांति प्राप्त होती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद : सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, दयाल बाग, फरीदाबाद के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन संदीप गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत, मनमोहक व प्रेरणाप्रद प्रस्तुतियों से उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।