Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 03 अगस्त। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर देशभर में नौ से 14 अगस्त तक मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राष्ट्रीयता की भावना को और अधिक प्रबल करने के लिए विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं विगत वर्ष की भांति 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा, जिसमें सभी घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा। मेरी माटी-मेरा देश अभियान में सामाजिक व धार्मिक संगठनों, औद्योगिक संगठनों, आरडब्लूए संगठनों का सहयोग सीएसआर के जरिये लिया जाएगा। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों के अलावा ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी की जाएगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक जैसे पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए संस्थान ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमआरआईआईआरएस से रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा और एचसीएल से डायरेक्टर एचआर श्री आशीष भल्ला और साइबर सिक्योरिटी वाइस प्रेजिडेंट श्री परीक्षित गोयल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के उप कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रति उपकुलपति प्रदीप कुमार, डायरेक्टर जनरल एमआरआईआईआरएस आरके आनंद, जीएम व प्रमुख सीआरसी राखी प्रुथी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत उद्घाटन का हिस्सा बनेंगे

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा जी के लाडले बेटे दिनेश शर्मा जी का आज जन्मदिन है।  जिन्हे लोग दिनेश टेकचंद शर्मा के नाम से भी सम्बोधित करते है। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद/ एक 27 वर्षीय नाइजीरियाई महिला, जिसकी गर्दन में खरबूज के आकार का ट्यूमर था, की फरीदाबाद के अमृता अस्पताल की एक विषेशज्ञों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी की गई, जो कि उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला जटिल मामला था। ट्यूमर के कारण रोगी को सांस लेने, बोलने और निगलने में दिक्कत हो रही थी, इसे 11 घंटे की सर्जरी में हटा दिया गया, जिससे उस रोगी को भारी राहत मिली जो अन्य अस्पतालों में सर्जरी के असफल प्रयासों के बाद अमृता अस्पताल आए थे।

Today Express News | 20 July, 2023 | भारतीय बॉडीबिल्डर नितिन चंदिला ने दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक…

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज यमुना जल से प्रभावित मंझावली, अल्लीपुर, कावरा, अरुआ, चांदपुर, घरोड़ा, मोठुका, राजूपुर, डूगरपुर, बदरपुर आदि गांवों के राहत शिविरों में पहुंचकर खुद लोगों से हालात जाने। उन्होंने पीडि़तों से कहा कि उनके घर खेतों में हुए नुकसान का मुआवजा जल्द ही सरकार देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 18 जुलाई। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी अपना घर के आरडब्लूए के पदाधिकारी ने सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं कई समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय विधायक नीरज शर्मा को सोसाइटी में आमंत्रित कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा एक मांग पत्र भी सौंपा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। 18 जुलाई, 2023  मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से  दो दिवसीय वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कॉम-आईटी-कॉन 2023 का आयोजन हुआ। क्लाउड और पैरेलल कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल और बिजनेस इंटेलिजेंस, क्वांटम और मशीन लर्निंग: रुझान, परिप्रेक्ष्य और संभावनाएं विषय पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य स्थिरता और विकास में गंभीर वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए ज्ञान की आदान-प्रदान करना, सहयोग को बढ़ावा देना और नए समाधानों को तलाशना रहा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद | मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को मानव रचना प्लेसमेंट उत्सव ‘उपलब्धि’ – सेवर द सक्सेस का आयोजन हुआ। कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सत्र 2022-23 में प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए नौकरी के अवसर पाने वाले छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हम्बोल्ट वेदाग इंडिया के प्रेजीडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार डेंबला मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बारको के डायरेक्टर एचआर स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) डिंपल रावत और इलेट्रिक वन के सीईओ व फाउंडर अमित दास शामिल हुए।