टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकउंटैंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित सीए के परीक्षा परिणाम में औधोगिक नगरी के युवाओ ने शानदार प्रदर्शन किया है I हाउस नंबर 5WH/29, NIT-5, फरीदाबाद निवासी रितिका अरोरा ने 800 में से 479 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है I हाउस नंबर DC-7 वार्ड नंबर 3, पंजाबी महोल्ला, बल्लबगढ़ फरीदाबाद निवासी तान्या रानी ने 800 में से 473 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान हासिल किया है और हाउस नंबर 3D-65 , फरीदाबाद निवासी चेष्टा कालरा ने भी 800 में से 473 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान प्राप्त किया, हाउस नंबर 1022, सेक्टर -8, फरीदाबाद निवासी मयंक शर्मा ने 800 में से 456 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान, हाउस नंबर 68, फर्स्ट फ्लोर, ब्लॉक बी-1, सेक्टर -11, फरीदाबाद निवासी अनिमेष मिश्रा ने 800 में से 450 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है I
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद/6 जुलाई 2023: फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के परिसर में स्थित अमृता स्कूल ऑफ़ मेडिसिन, इस साल अगस्त से 150 एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच का स्वागत करने के लिए तैयार है। नीट- क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग सत्र वर्तमान में आयोजित किए जा रहे हैं। अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन अमृता विश्व विद्यापीठम का एक हिस्सा है, जिसे एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने 59 वर्षीय हुसेन अशौर करेम के ब्रेन में चिप लगाकर व्हीलचेयर की पीड़ा भरी जिंदगी से राहत दिलाई। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त इराकी मरीज व्हीलचेयर पर आया था। हाथ-पैरों में इतना ज्यादा अकडन और कंपन था कि मरीज बिना किसी सहारे के चल नहीं सकता था, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था, खाना भी नहीं खा सकता था और कपड़े भी नहीं पहन सकता था लेकिन मरीज की याददाश्त ठीक थी। लगभग 4-5 साल से मेडिकल मैनेजमेंट (दवाओं) पर था लेकिन उसे बीमारी से आराम नहीं मिला रहा था। बीमारी एडवांस्ड स्तर पर पहुँच गई थी
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में मानव रचना इंटर फैकल्टी एंड स्टाफ बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के 11वें संस्करण का समापन हुआ। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने किया। इस दौरान एमआरआईएस-14 की कार्यकारी निदेशक श्रीमती दीपिका भल्ला, डीजी, एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, निदेशक एमआरआईएसआईबी श्रीमती रशिमा, प्रिंसिपल एमआरआईएसआईबी श्रीमती रितु दुबे, रजिस्ट्रार एचआर एमआरईआई ब्रिगेडियर वीके आनंद, डायरेक्टर प्रिंसिपल मानव रचना सेक्टर-14 श्रीमती ममता वाधवा, खेल निदेशक एमआरईआई श्री सरकार तलवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सरकारी कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर का युवा आवाज संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। संगठन की ओर से प्रिंसिपल का स्वागत करते हुए सांसे मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। संगठन की ओर से नवनियुक्त प्रिंसिपल को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर ने कहा कि नेहरू कॉलेज पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा व कॉलेज के द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किए जाएंगे.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । आपको बता दें कि 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है ।डॉक्टर्स डे पर, मै डॉ. सुरेश अरोड़ा मरीज़ के रिश्तों की बढ़ोतरी और डॉक्टरों के विरुद्ध हिंसा की कमी बारे में अपने विचार आपके साथ साझा करना चाहता हूं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने दिल्ली निवासी 14 वर्षीय धुरुव के सीने से सफलतापूर्वक विशाल ट्यूमर को निकाल उसके फेफड़ें को क्षतिग्रस्त होने से बचाया। ट्यूमर के निकलने पर मरीज को बहुत राहत मिली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 28 जून, 2023 | स्मार्ट सिटी में जलभराव और भूजल की कमी की समस्या दूर करने के लिए मानव रचना सेंटर फॉर एडवांस वॉटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट , मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) की ओर से को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कॉलोनी सेक्टर-16 ए में संचालित शोध परियोजना का लोकार्पण किया गया। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की ओर से वित्त पोषित इस परियोजना को 70.12 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर तैयार किया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 27 जून, 2023 / मानव रचना परिसर स्थित रेडियो मानव रचना एफएम 107.8 की ओर से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए सबसे लंबे लाइव रेडियो शो का आयोजन किया जाएगा। तकरीबन एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 29 जून यानि गुरुवार को होगी। इस दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्राधिकृत अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जून, 2023 बर्लिन में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों-2023 के उद्घाटन समारोह में जिले के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बल्कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जर्मनी के इंडिया हाउस में आयोजित हुए योग कार्यक्रम में भी शिरकत की। जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने योग कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और उन्हें घर पर भोजन का भी आमंत्रण दिया।