Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लिंफोमा ब्लड कैंसर का ही एक रूप है : डॉ. सनी जैन

    लिंफोमा ब्लड कैंसर का ही एक रूप है : डॉ. सनी जैन

    Ajay vermaBy Ajay verma14/09/2023No Comments3 Mins Read
    डॉ. सनी जैन , एचओडी , ऑन्कोलॉजी विभाग , मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । हर साल 15 सितम्बर को ‘विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। इस संबंध में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सनी जैन बताया कि हमारे शरीर में मौजूद लिम्फ नोड्स शरीर को किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने के लिए तैयार करती हैं। गला खराब होने पर गले पर कुछ गांठें बन जाती हैं, इन गांठों को लिम्फ नोड्स कहते हैं। जब लिम्फ नोड्स में अत्यधिक मात्रा में कोशिकाएं बननी शुरू हो जाती हैं तो इन लिम्फ नोड्स का आकार बढ़ने लगता है जबकि शरीर में कोई इन्फेक्शन नहीं होता। अगर इन्फेक्शन में लिम्फ नोड्स बढती हैं तो कोई समस्या नहीं है लेकिन बिना इन्फेक्शन के लिम्फ नोड्स बढती हैं तो इसे लिंफोमा कहा जाता है। लिंफोमा ब्लड कैंसर का ही एक रूप है। महीने में ओपीडी में लगभग 4-5 मरीज लिंफोमा का आ जाते हैं।

    अगर मरीज को बुखार, बिना किसी कारण शरीर का वजन घटना और रात में सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आना लिंफोमा की ओर इशारा करता है। शरीर में गर्दन, बगल और थाई पर गांठ बनना आदि भी लिंफोमा का संकेत होती हैं। स्मोकिंग, अल्कोहल का सेवन, एनवायर्नमेंटल एक्सपोजर, ऑक्यूपेशनल हजार्ड (व्यावसायिक खतरा) को इसके लिए जिम्मेवार माना जाता है।
    लिंफोमा कैंसर के दो प्रकार होते हैं- नॉन-हॉजकिन और हॉजकिन। हॉजकिन लिंफोमा आमतौर पर बच्चों में पाया जाता है जबकि नॉन-हॉजकिन लिंफोमा 24-40 साल के लोगों में देखने को मिलता है।
    नॉन-हॉजकिन और हॉजकिन का इलाज बहुत ही कारगर है। इसमें 4 स्टेज होती हैं। आमतौर पर इस रोग का इलाज कीमोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी देकर किया जाता है। स्टेज 1 की ठीक करने की दर लगभग 95-98 प्रतिशत होती है, स्टेज 2 की ठीक करने की दर लगभग 85-90 प्रतिशत होती है, स्टेज 3 में लगभग 70-75 फीसदी और स्टेज 4 में लगभग 60-65 फीसदी बीमारी दूर हो जाती है। जितनी जल्दी बीमारी का पता चलेगा, इलाज उतना ज्यादा अच्छा होगा।
    इलाज करने के लिए या तो कीमोथेरेपी या कीमोथेरेपी+टार्गेटेड थेरेपी दी जाती है। टार्गेटेड थेरेपी बीमारी की डायग्नोसिस पर निर्भर करती है। बीमारी का पता करने के लिए लिम्फ नोड्स की बायोप्सी टेस्ट बहुत जरूरी होता है। बोन मैरो का भी बायोप्सी टेस्ट किया जाता है। लिंफोमा की स्टेज का पता करने के लिए सारे शरीर का पीईटी स्कैन (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) किया जाता है। लिंफोमा का इलाज मुख्य तौर पर कीमोथेरेपी या कीमोथेरेपी+टार्गेटेड थेरेपी, रेडियोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट द्वारा किया जाता है। शुरुआत में मरीज को कीमोथेरेपी या टार्गेटेड थेरेपी दी जाती है। अगर फिर भी मरीज की गांठ बच जाती हैं तो फिर इंवॉल्वड फील्ड रेडियोथेरेपी (आईएफआरटी) दी जाती है। अगर किसी मरीज को कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से आराम नहीं मिलता है तो उनमें बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी जाती है।
    blood cancer Dr. Sunny Jain faridabad Latest News Lymphoma TODAY EXPRESS NEWS world lymphoma awareness day मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.