Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव देब के आमंत्रण पर अमृता अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर स्वामी निजामृतानंद पूरी जी उनके दिल्ली आवास पर उनसे भेंट करने पहुँचे । स्वामी जी ने उन्हें अमृता अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 जुलाई 2023, फ़रीदाबाद: हरियाणा राज्य में पहली बार, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद ने हार्ट फेलियर के अंतिम चरण में पहुंच चुके 58 वर्षीय मरीज की जान बचाने के लिए पहली एलवीएडी सर्जरी की है। एलवीएडी एक बैटरी से संचालित, यांत्रिक पंप है, जिसे मरीज के हृदय में सर्जरी द्वारा प्रत्यारोपित किया गया। यह उपकरण कमजोर हृदय के पंपिंग कार्य को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और उन लोगों लिए बहुत कारगर है जिनमें हृदय प्रत्यारोपण संभव नहीं है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 13 जुलाई। जिला टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) फरीदाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान डी.आर.चौधरी की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार में नव नियुक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी (एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट) देवेंद्र सिंह कल्याण से मिला और अधिवक्ता भाइयों एवं व्यापारी भाईयों को दिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और लिखित में एक ज्ञापन भी सौंपा

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नाराज़ अभिवावकों और छात्रों ने बताया की यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके पास कुछ ही दिनों पहले फोन आया था की आज यानी 12 जुलाई को बी बी ऐ के एडमिशन के लिए काउंसलिंग की जानी है और आप यूनिवर्सिटी में आजाये। लेकिन जैसे ही आज वह अपने बच्चो को फर्स्ट काउंसलिंग के लिए फरीदाबाद के जे सी बोस यूनिवर्सिटी लेकर आये तो आते ही काउंसलर ने उन्हें कहा की जर्नल कैटागिरी की सीट्स फुल हो गयी हैं और उनके बच्चे की काउंसलिंग नहीं हो सकतीं और आप लोग वापिस चले जाएँ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 जुलाई, 2023: रेडियो मानव रचना (आरएमआर) 107.8 एफएम ने अपना 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आरएमआर की ओर से इंटरनेट रेडियो की शुरुआत भी की गई। इस कार्यक्रम के साथ ही रेडियो की ओर से सबसे लंबे नॉन-स्टॉप लाइव रेडियो शो के साथ बनाए गए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक घोषणा भी की गई। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। आज दुनिया भर में भारत की वैक्सीन लगती है लेकिन उसे लगाने के लिए फरीदाबाद की सिरिंज का उपयोग होता है। यह बात भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। तिगांव विधानसभा में आयोजित व्यापारी उद्यमी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने उद्यमियों से अपील की कि आप परंपरागत कारोबार से आगे बढि़ए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023: एचएमडी फाउंडेशन, हिंदुस्तान सीरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड की सीएसआर विंग ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अमृता अस्पताल फ़रीदाबाद को iLAB (मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला) दान किया है, ताकि फरीदाबाद और आसपास का क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में उनका समर्थन किया जा सके।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023  रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रेडियो स्टेशन ने 150 घंटे नॉन स्टॉप लाइव रेडियो टॉक शो का आयोजन कर रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस रिकॉर्ड की घोषणा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला के प्रेरक संदेश के साथ हुई। उन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ ये रिकॉर्ड बनाने के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक लगाने वाली पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने से देशभर के कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेसी नेता सडक़ पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर रहे है।