Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 50 दिन के शिशु के हार्ट का किया सफल ऑपरेशन

50 दिन के शिशु के हार्ट का किया सफल ऑपरेशन

Ajay vermaBy Ajay verma29/09/2023No Comments3 Mins Read
Successful heart operation of 50 day old baby done

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में श्रीनगर से हृदय की जन्मजात गंभीर समस्या के साथ आये 50 दिन के मोहम्मद अबु बकर का सफल ऑपरेशन किया। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से पीडियाट्रिक-कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जब बच्चा हमारे पास आया तो उसे सर्दी और बुखार, स्तनपान न करने की इच्छा, बार-बार निमोनिया, त्वचा का नीला पड़ना और जरूरी वजन के न बढ़ने जैसे लक्षण थे। परिजन ने बच्चे को कश्मीर में 8-9 डॉक्टरों को दिखाया लेकिन वहां सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चे का इलाज नहीं हो पाया। इको टेस्ट करने पर हमें बच्चे में हार्ट से बॉडी की तरफ जाने वाली खून की नसों में सिकुडन के साथ-साथ ट्रांसपोज़िशन ऑफ़ ग्रेट आर्टरीज-टीजीए (हृदय की सबसे बड़ी आर्टरीज का बदलना) और वीएसडी (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट या दिल में छेद) का पता चला। ऐसी स्थिति में हार्ट फेलियर और सायनॉसिस (खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा का नीला पड़ना) का खतरा बढ़ सकता है जो नवजात शिशुओं के लिए जानलेवा हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत इलाज होना बहुत जरूरी है। बच्चे की जान बचाने के लिए हमने वन स्टेज ऑपरेशन किया जिसमें हृदय से जुडी सभी त्रुटियाँ (कमियां) एक साथ ठीक कर दी गईं। हार्ट ऑपरेशन में सबसे जटिल मानी जाने वाली प्रक्रिया आर्टेरियल स्विच ऑपरेशन किया गया जिसमें उल्टी स्थिति में आ रही दोनों बड़ी धमनियों को ठीक किया गया और सामान्य साइड पर जोड़ा गया। दिल में छेद को भी भर दिया गया। शरीर की सबसे बड़ी एवं मुख्य धमनी में सिकुडन को भी ठीक किया गया। 2-3 दिन में आईसीयू में बच्चा स्वस्थ हो गया। बच्चे ने दूध पीना शुरू कर दिया और सही तरीके से नींद लेना शुरू कर दिया। बच्चे के ठीक होने पर परिजन ने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, डॉ. राजेश शर्मा और उनकी टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

ट्रांसपोज़िशन ऑफ़ ग्रेट आर्टरीज (टीजीए) हृदय में होने वाली एक गंभीर और दुर्लभ स्थिति है जिसमें हृदय से रक्त ले जाने वाली दो मुख्य धमनियां मुख्य पल्मोनरी आर्टरी और एओर्टा – अपनी जगह बदल लेती हैं। इस समस्या से पीड़ित शिशुओं में सांस लेने में कठिनाई, तेज़ धड़कन, कमजोर नाड़ी, त्वचा का रंग नीला पड़ना और आहार न लेना जैसी समस्याएँ देखने को मिलती हैं।

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि आर्टेरियल स्विच ऑपरेशन काफी जटिल प्रक्रिया होती है। बच्चे के दिल में दाएं और बाएं वेंट्रिकल के बीच एक छेद भी था और महाधमनी में सिकुडन भी थी। इसलिए वन स्टेज ऑपरेशन किया गया। सर्जरी में लगभग 4 घंटे का समय लगा और सर्जरी सफल रही। स्वस्थ होने पर बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे को पांच साल की उम्र तक महीने या साल में डॉक्टर के साथ नियमित फॉलो-अप में रहने की जरूरत होती है। यह बच्चा भी अब अन्य बच्चे की तरह बिना किसी प्रतिबंध के सामान्य जीवन जी सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.