घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम...
Today Express News | Ajay verma | Faridabad |आपको बताते चलें कि बीते वर्ष 4 दिसंबर 2020 को आरोपियों ने नवीन नगर चौकी एरिया के अंतर्गत आने वाले शिव एनक्लेव पार्ट 3 स्थित एक घर में ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
भाजपा महामंत्री व ज़िला टीकाकरण संयोजक डॉक्टर आर एन सिंह ने...
Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद 08 अप्रैल I ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत टीकाकरण ज़िला संयोजक डॉक्टर आर एन सिंह और ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता के साथ इन्द्रप्रस्थ टावर में RWA इंद्रप्रस्थ कालोनी, पार्षद अजय बैसला, मंडल संयोजक मीना पांडेय, भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका गुप्ता, ऐतमादपुर डिस्पेंसरी की संचालिका डॉक्टर अंजना व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से आयोजित कोविड -19 टीकाकरण कैम्प का शुभारम्भ किया I इस मौके पर मौजूद RWA प्रधान बिजेंद्र सिंह तोमर, विकास मेहता, हरी किशन सोमानी, प्रितपाल सिंह, दीपक चौधरी, अंजू, संगीता, और आशीष भान उपस्थित रहे ।
एमजी मोटर इंडिया और ट्रैक्स रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के लिए सियाम...
Today Express News | Ajay verma | एमजी मोटर इंडिया ने प्रतिष्ठित सियाम सीएसआर 2020 अवॉर्ड हासिल किया है। यह अवार्ड उसे ट्रैक्स (TRAX) और हरियाणा सरकार के साथ चलाए गए रोड सेफ्टी के लिए चलाए गए ‘रोड सेफ्टी एंड जूनियर्स प्रोग्राम’ के लिए प्रदान किया गया है।
YuppTV ने वीवो आईपीएल 2021 के लिए ब्रॉडकास्टिंग अधिकार हासिल किए
Today Express News | Ajay verma | दक्षिण-एशियाई कंटेंट के लिए दुनिया के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म, यपटीवी ने करीब 100 देशों में वीवो आईपीएल 2021 के डिजिटल प्रसारण के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस विकास के साथ, यपटीवी दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को वीवो आईपीएल 2021 में होने वाले सभी 60 टी20 मैचों का साक्षी बनने और सारे लाइव एक्शन का आनंद लेने में मदद करेगा।
एंजेल ब्रोकिंग ने फिनटेक की लहर पर सवार होकर क्लाइंट बेस...
Today Express News | Ajay verma | मुंबई, 7 अप्रैल, 2021: भारत की अग्रणी डिजिटल स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों में से एक एंजेल ब्रोकिंग वित्तीय सेवा कंपनी के रूप में अपनी दशकों पुरानी यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रही है। पिछले एक दशक में डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से कई पुरस्कार, सम्मान और विकास हासिल करने के बाद यह अब फिनटेक के स्पेस में नए युग के इनोवेशन लेकर आई है।
मुंबईvs बैंगलोर:पेटीएम फर्स्ट गेम्सफैंटेसीभविष्यवाणी: Indian T20
Today Express News | Ajay verma | मुंबईvs बैंगलोर:पेटीएम फर्स्ट गेम्सफैंटेसीभविष्यवाणी: Indian T20 League इंडियन टी 20 लीग 2021 का शुरुआती मैच पांच बार के चैंपियन मुंबई और बैंगलोर के बीच होगा। आर शर्मा की कप्तानी में एसके यादव, आई किशन, एच पांड्या, जे बुमराह के साथ मुंबई की टीम पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी।
एंजेल ब्रोकिंग ने ग्राहकों को इक्विटी और ईटीएफ में पर्सनलाइज्ड, स्मॉल-टिकट,...
Today Express News | Ajay Verma | मुंबई | अपने ग्राहकों को बेहतर पारदर्शिता और पेशेवर रूप से प्रबंधित स्टॉक बास्केट के साथ अपने दीर्घकालिक इक्विटी पोर्टफोलियो का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हुए एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड ने अब अपने सभी प्लेटफार्मों पर स्मॉलकेस की पेशकश को इंटीग्रेट किया है।
खेड़ी थाने के अंतर्गत आने वाली आगरा कैनाल में एक व्यक्ति...
Today Express News | Ajay verma | आगरा कैनाल में आज एक अनजान व्यक्ति का शव नहर में मिला। इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
61 वर्ष बसाया पूर्व 5 ए ब्लाक का पार्क आज उजडऩे...
Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद। आज से 61 साल पहले 5 ए ब्लाक के बीच एक बहुत बड़ा खाली प्लाट पड़ा था। शायद यह पार्क के लिए रखा गया था जिसे ब्लाक में रहने वाले सैकड़ों राजस्थानी किरायेदार शौच के लिए प्रयोग करते थे, मैंने प्रयास कर उन्हें रेलवे स्टेशन के सामने बसाने की कोशिश की जिसका कुछ समय पश्चात मैंने स्वयं उसे गांधी कालोनी का नाम दिया।
हर बूथ पर धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का...
Today Express News | Ajay verma | आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई I
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड बनेगा सबसे तेज रूट, क्षेत्र में तेज़ी से होगा...
Today Express News | Ajay verma | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद गुरूग्राम-फरीदाबाद रोड इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा जेवर एयरपोर्ट के बीच सबसे तेज रूट बनेगा और यह सड़क ट्रांसपोर्ट और ट्रेड का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
एशियन पेंट्स ने किया 2021 के लिए कलर ऑफ द ईयर...
Today Express News | Ajay verma | जबर्दस्त ऊर्जा और बिल्कुल तरोताजा शुरुआत के इरादे के साथ आया वष्र्स 2021 में एशियन पेंट्स भी कलरनेक्स्ट का 18वां संस्करण लेकर आया है, जो भारत में रंगों और डिजाइन के प्रचलनों की सबसे व्यापक रेंज है।
दुकानदार के साथ लूटपाट करके रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को...
Today Express News | Ajay verma | पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा दिए गए अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दुकानदार के साथ लूट करके बाद में उसे रंगदारी मांगने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने आम जनता के साथ की जा...
Today Express News | Ajay verma | बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने हाउस टैक्स, पैट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों, आम जरूरत की चीजों पर महंगाई की मार के बाद अब बिजली बिलों के साथ सिक्योरिटी लेने के नाम पर आम जनता के साथ की जा रही लूट को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
गांव पाली में नहीं डाला जाएगा कूड़ा , धर्मबीर भड़ाना एवं...
Today Express News | Ajay verma | नगर निगम गांव पाली में कूड़ा डालने की समस्या को लेकर पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में गांव पाली, मोहब्ताबाद, मांगर, पाखल, पावटा के ग्रामीण केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले और गांव में कूड़ा न डालने की अपील की। इससे पूर्व सभी गांव के लोगों की पंचायत भी आयोजित की गई थी, जिसमें गांव में कूड़ा डालने का विरोध किया गया था।
बडखल विधायक सीमा त्रिखा ने बीके अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाया
Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद, 1 अप्रैल। आज बडखल की विधायक सीमा त्रिखा ने कोविड-19 से बचने के लिए बीके अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे हरियाणा प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को युद्धस्तर पर चलाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा
बिजली बिल मे अग्रिम जमा राशि वसूलने का जबरदस्त विरोध ,...
Today Express News | Ajay verma | बिजली विभाग द्वारा अग्रिम जमा राशि एएसडी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ की जा रही लूट व मनमानी का जबरदस्त विरोध हो रहा है। गुरुवार को पारस भारद्वाज द्वारा चलायी जा रही सेव फरीदाबाद मुहिम के तहत सैकड़ों उपभोक्ताओं ने नीलम चौक से बीके चौक तक लालटेन हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया और इस मनमानी का विरोध करते हुए जिले के सांसद व सभी विधायकों से उपभोक्ताओं की मदद करने व बिजली बिल में की गई इस बेतहाशा वृद्धि को वापस करने की गुहार लगाई।
बड़खल क्षेत्र की जमाई कालोनी में एक युवक ने पत्रकार पर...
Today Express News | Ajay verma |दरअसल आज बड़खल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जमाई कालोनी में निगम विभाग के द्वारा तोड़ फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा था लेकिन अचानक से एक पत्रकार पर अमित मिगलानी नाम के युवक ने हमला कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में ही लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
रेड बुल स्पॉटलाइट के फाइनलिस्ट्स छह भागों की नई सीरीज में...
Today Express News | Ajay verma | भारत के सर्वश्रेष्ठ उभरते रैपर्स को ढूंढकर उनका करियर संवारने के लिए रेड बुल स्पॉटलाइट एक देशव्यापी टैलेंट खोज अभियान है, जिसकी वापसी पिछले साल के शुरुआती महीनों में हुई थी और जिसके क्वालिफायर्स देश के 15 शहरों— मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, गुवाहाटी, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोच्चि, इंदौर आदि के सिटी के थे।
हुमा कुरैशी ने दिल्ली में किया अपनी मां के सैलून ‘अमीकुर’...
Today Express News | Ajay verma | अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में दिल्ली की कैलाश कालोनी में सलीम के रेस्तरां के ऊपर एचएस—24 में अपनी मां द्वारा संचालित सैलून 'अमीकुर' को रीलांच किया। सैलून के रीलांच पर हुमा कुरैशी सैलून काफी उत्साहित नजर आईं।