Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फ्री बिजली-पानी देने लगेंगे तो होगा दुरुपयोग: कृष्णपाल गुर्जर

फ्री बिजली-पानी देने लगेंगे तो होगा दुरुपयोग: कृष्णपाल गुर्जर

Ajay vermaBy Ajay verma27/09/2021No Comments4 Mins Read
Faridabad Industries Association - sep 2021

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार बिजली-पानी फ्री में देने लगेगी तो उसका कितना दुरुपयोग होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। जब किसी चीज के लिए हमें भुगतान ही नहीं करना होगा तो उसका उपयोग कम और दुरुपयोग ज्यादा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री शनिवार शाम सूरजकुंड स्थित एक होटल में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) की 68वीं वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। समारोह में उद्योगपति सुनील गुलाटी को लाइफ टाइम एचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एफआईए प्रधान बीआर भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनको उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। खासकर पानी और आधारभूत ढांचे की कमी के कारण उद्योगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। बीआर भाटिया ने कहा कि उद्योगों में पानी की किल्लत है। उन्होंने सुझाव दिया कि फरीदाबाद मैट्रोपोलेटियन डेवलेपमेंट एथोरिटी द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पानी को नगर निगम की लाइनों के माध्यम से उद्योगों को आपूर्ति की जाए तो इससे काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। श्री भाटिया ने पिछले सप्ताह औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सेक्टर-चार औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को भी बनवाने की मांग की।

उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अगर हमें अच्छी सड़कें, साफ पानी और भरपूर बिजली चाहिए तो उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ सालों में शहर में आपूर्ति के क्या हालात थे, उद्यमियों से बेहतर कौन जान सकता है। बिजली निगम घाटे में चल रहे थे, मगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से न केवल बिजली निगम घाटे से उबरकर लाभ में आए हैं, बल्कि प्रदेश के अधिकतम गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, जहां कभी 8 घंटे बिजली आती थी। कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि पूरे देश में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन लाख करोड़ का बजट दिया है, मगर इसका लाभ उन्हीं राज्यों को दिया जाएगा जो अपने सिस्टम में सुधार करेंगे। लोगों को फ्री में बिजली देने के लिए तो राज्यों को पैसा नहीं दिया जा सकता।

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में आने वाली समस्याओं के लिए अभी से समाधान ढूंढ रही है। फरीदाबाद में पानी की किल्लत है, हालांकि रैनीवेल की एक और नई लाइन की टेस्टिंग हो चुकी है और जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद जोन में रैनीवेल से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। भविष्य में आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ेगी। फरीदाबाद में सुचारू रूप से जलापूर्ति के लिए यमुना पर बैराज बनाने की जरुरत है। पानी के लिए रैनीवेल पर और काम करना पड़ेगा। फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दीपावली से पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडलायुक्त संजय जून, जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव सहित प्रसिद्ध उद्योगपति केसी लखानी, एफआईए के महासचिव जसमीत सिंह, कोषाध्यक्ष एससी भाटिया, नरेंद्र अग्रवाल, एचएल भूटानी, प्रदीप मोहंती, शम्मी कपूर, एसएस बांगा, वीके मलिक, विजय जिंदल, रमणीक प्रभाकर, जीएस त्यागी, एचके बतरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
——
ये हुए सम्मानित
– नवदीप चावला, चेयरमैन, सीएसआर पैनल, एफआईए
– नरेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन, एनवायरमेंट पैनल, एफआईए
– विजय जिंदल, चेयरमैन, एक्सपोर्ट एवं इंटरनेशनल ट्रैड पैनल
– टीएम ललानी, चेयरमैन, इनकम टैक्स पैनल
– सतीश भाटिया, वाइस चेयरमैन, जीएसटी पैनल
– एसएस सौरोत, चेयरमैन, एचआर एवं आईआर पैनल
– केसी लखानी, चेयरमैन, इंफ्रास्ट्रक्चर पैनल
– सतीश गौसांई, चेयरमैन, एमएसएमई पैनल
– एसके तनेजा, चेयरमैन, सेमिनार एवं ट्रैनिंग पैनल
– एचएल भूटानी, चेयरमैन, स्किल डेवलपमेंट पैनल
– ऋषि अग्रवाल, गोल्फ पैनल
– एसके कपूर, चेयरमैन, क्लीन एवं ग्रीन पैनल
– संजय गुलाटी, चेयरमैन, लॉ एडं आर्डर पैनल
– राजन घई, वाइस चेयरमैन, एनर्जी एवं एचईआरसी पैनल
– सुुनील गुलाटी, चेयरममैन, मेंबरशिप प्रमोशन पैनल
– संजीव खेमका, चेयरमैन, पॉलिसी मैकिंग एवं रिफार्म पैनल
– एसके जैन, चेयरमैन, स्टार्टअप पैनल
– आर. महेश्वरी, चेयरमैन, टैक्सटाइल पैनल
– राज भाटिया, चेयरमैन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पैनल

Faridabad Industries Association - sep 2021 faridabad news FIA Krishan Pal Gurjar Latest News TODAY EXPRESS NEWS एफआईए
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.