Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए इंसीडेंट कमांडर अपने एरिया में स्थित लोकल कमेटियों को ट्रेनिंग दें : उपायुक्त यशपाल

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए इंसीडेंट कमांडर अपने एरिया में स्थित लोकल कमेटियों को ट्रेनिंग दें : उपायुक्त यशपाल

Ajay vermaBy Ajay verma13/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 13 जून। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों को जिला में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी आठों इंसीडेंट कमांडर अपने एरिया में स्थित लोकल कमेटियों को ट्रेनिंग दें तथा उन्हें हर प्रकार से मजबूत बनाएं तथा सभी कमेटियों के सदस्यों की संख्या पूरी की जाए। उपायुक्त ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में सभी इंसीडेंट कमांडर की बैठक में कहा कि पूरे जिले को आठ हिस्सों में बांटकर इंसीडेंट कमांडर लगाए गए हैं। अब सभी इंसीडेंट कमांडर ही अपने एरिया में कोरोना से संबंधित सभी कार्य व उचित प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने एरिया में सरकारी भवनों, अस्पतालों, प्राइवेट स्थानों व भवनों को चिन्हित व सूचीबद्ध कर लें। लोगों को अपने एरिया में जागरूक व शिक्षित करें तथा उन्हें बताएं कि वे क्या करें व क्या न करें। महामारी अधिनियम के तहत जारी हिदायतों की पालना न करने पर चालान काटे जाए। जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए बाहर आ रहे, उनके भी चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाने, मरीज को कोरेंटाइन करने, होम आइसोलेट मरीज संपर्क करने तथा मरीज को कोरेंटाइन पीरियड के बाद रिलीज करने, सिम्टैमेटिक मरीज को कोविड केयर संेटर या अस्पताल में पहुंचाने संबंधी सभी कार्य किए जाएं।

पाजीटिव मरीजों को मैसेज से भी सावधानी व इलाज संबंधी जानकारी दी जाएगी। बिना सिम्टम वाले मरीज को 10 दिन के बाद कोरेंटाइन पीरियड से बाहर कर दें। कंटेनमेंट जोन को आखरी पाॅजीटिव मरीज के 28 दिन पूरे होने पर डी-नोटिफाइ कर दें। सभी अधिकारी विभिन्न सामान के मूल्य की उचित दर निर्धारित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने एरिया में कंट्रोल रूम स्थापित करें तथा इसके नंबर सार्वजनिक करें। आइसोलेट सूची को निरंतर अपडेट करते रहें। अपने एरिया में स्थित राशन डिपुओं की विजिट अवश्य करें। धार्मिक व सामाजिक संगठनों व एनजीओ की मदद लें तथा उनसे बड़ी संख्या में वालिंटियर मिलना संभव है। इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोकचंद, अमित कुमार, पंकज सेतिया, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र चैधरी, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी परमजीत चहल, सीटीएम बलिना भी उपस्थित थे।

faridabad news Incident commanders should train local committees in their area to prevent infection of Kovid-19: Deputy Commissioner Yashpal TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.