Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भारत के सबसे तेज वृद्धिशील एजटेक ब्रैंड और एशिया के सबसे बड़े शिक्षण समूह, श्री चैतन्य के इनफिनिटी लर्न ने विजक्लब का अधिग्रहण किया

    भारत के सबसे तेज वृद्धिशील एजटेक ब्रैंड और एशिया के सबसे बड़े शिक्षण समूह, श्री चैतन्य के इनफिनिटी लर्न ने विजक्लब का अधिग्रहण किया

    Ajay vermaBy Ajay verma25/05/2022Updated:26/05/2022No Comments7 Mins Read
    Mr. Ujjwal Singh, CEO & President, Infinity Learn, Ms. Sushma Boppana, Founder Director, Infinity Learn and Mr. Amit Bansal, Founder and CEO, Wizclub
    Mr. Ujjwal Singh, CEO & President, Infinity Learn, Ms. Sushma Boppana, Founder Director, Infinity Learn and Mr. Amit Bansal, Founder and CEO, Wizclub

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 25 मई 2022 : एशिया के सबसे बड़े शिक्षण समूह, श्री चैतन्य के पूर्ण रूप से समर्थन प्राप्त भारत में तेजी से आगे बढ़ते हुए एजटेक ब्रैंड, इनफिनिटी लर्न ने एक और नए क्षेत्र इनफिनिटी फ्यूचर्स में एंट्री की है। कंपनियों की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए इनफिनिटी लर्न ने विजक्लब का अधिग्रहण किया है। ये बच्चों के संपूर्ण रूप से संज्ञानात्मक विकास में मदद करने वाला एक संपूर्ण एजटेक स्टार्टअप है। यह स्टार्टअप अपनी एचओटीएस (हायर ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स) और स्मार्टटेक प्रोग्राम से 6-14 साल के स्कूली बच्चों की प्रतिभा को निखारता और संवारता है और उनमें बेहतरीन शैक्षिक गुणवत्ता विकसित करता है।

    यह इनफिनिटी लर्न के संचालन के प्रथम वर्ष में किया गया तीसरा अधिग्रहण है। इससे पहले इनफिनिटी लर्न ने शिक्षक समुदाय के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म टीचर का अधिग्रहण किया है। इसके बाद इनफनिटी लर्न ने अवधारणा पर आधारित कंटेंट प्लेटफॉर्म डोंट मेमोराइज को अधिगृहीत किया था।

    इस बात से अब ज्यादातर लोग भली-भाँति परिचित हो चुके हैं कि आने वाले दशक में सफल होने के लिए स्कूल के सिलेबस के अलावा कई अन्य तरह के कौशल में दक्ष होने की जरूरत पड़ेगी। भविष्य के कौशल की श्रेणी तेजी से बढ़ रही है। विश्व आर्थिक संघ जैसे प्रमुख संगठनों ने देश में नौकरियों के भविष्य पर की गई स्टडीज में यह दावा किया है कि भविष्य के लिए जरूरी कौशल से लैस होना आने वाले समय में नौकरी हासिल करने की जरूरी योग्यता बन जाएगी। आने वाले दशक के लिए जरूरी ये स्किल्स गणित और विज्ञान जैसे विश्लेषणात्मक विष्यों में हस्तांतरित की जा सकेंगी, जहाँ छात्र इस कौशल का प्रयोग कर किसी विषय को अच्छी तरह से समझ सकेंगे। किसी समस्या के बारे में तर्कपूर्ण ढंग से विचार कर सकेंगे और जटिल समस्याओं को सुलझा सकेंगे।

    Video News – इनफिनिटी फ्यूचर्स का लक्ष्य अपनी इनफिनिटी लर्न के ऑफर्स को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। इसमें 12वी कक्षा तक के छात्रों को जरूरी कौशल से दक्ष करने के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी इसके तहत बच्चों को बेसिक और फाउंडेशनल स्किल्स से भी परिचित कराएगी, जिसकी इस सदी के बच्चों को भविष्य में अपने करियर में सफल होने के लिए जरूरत पड़ेगी। इससे छात्रों के कौशल को हॉट्स (हायर ऑर्डर थिंकिग स्किल्स) यानी उच्च स्तरीय चिंतन कौशल के माध्यम से निखारा जाएगा। इसमें बच्चे विश्लषेणात्मक ढंग से विचार करने, जटिल समस्याओं को सुलझाने, आलोचनात्मक सोच विकसित करने, नया आविष्कार कने, सक्रिय रूप से सीखने और अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए तकनीक का प्रयोग करने में सक्षम होंगे।

    इनफिनिटी लर्न को उम्मीद है कि अगले 24 महीने में 1 मिलियन छोटे बच्चे कई सालों के अपने शैक्षिक सफर के लिए इनफिनिटी फ्यूचर्स से जुड़ेंगे। कंपनी की योजना फ्यूचर्स को विजक्लब के ऑफर के माध्यम से अंग्रेजी-भाषी देशों तक ले जाने की है।

    इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य की स्थापक निदेशक, सुषमा बोपन्ना ने कहा कि, “हम काफी उत्साहित हैं कि विजक्लब की टीम हर बच्चे को उसके शैक्षिक सफर की अच्छी शुरुआत देने और 21वीं सदी में सफलता के लिए जरूरी कौशल की तैयारी के लिए इनफिनिटी लर्न के हमारे मिशन में शामिल हुई है। हम बच्चों को सही समय पर सही माध्यम से सही कौशल की शिक्षा देंगे। हम जानते हैं कि विज क्लब अपने डिजिटल प्रोग्राम से सबसे प्रभावशाली तरीके से शिक्षा देने का कार्यक्रम है। हमें खुशी है कि इनफिनिटी लर्न की फैमिली में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार विजेता विजक्लब के शामिल होने से बच्चों को जरूरी कौशल से लैस करने की मुहिम निश्चित रूप से बेहद प्रभावशाली ढंग से चलाई जा सकेगी।“

    इस अवसर पर इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य के अध्यक्ष और सीओओ, उज्जवल सिंह ने कहा कि, “इनफिनिटी लर्न का उद्देश्य 12वीं कक्षा तक के छात्रों को जरूरी कौशल से लैस कर उन्हें स्किल्स के क्षेत्र में प्रभावशाली और दिग्गज खिलाड़ी बनाना है, जिससे छात्र की अपनी कैरियर में सफलता सुनिश्चित होगी। किसी भी छात्र के सीखने का सफर उसके बचपन से ही शुरू हो जाता है। पढ़ाई के क्षेत्र में बच्चों की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए कई ऐसी स्किल्स हैं, जिसकी इस सदी के छात्र को भविष्य में अपने करियर में सफल होने के लिए जरूरत पड़ेगी। इन कौशल को जितनी जल्दी सीख लिया जाए, उतना ही अच्छा है। हमने विजक्लब को इसी दिशा में काम करते हुए पाया। विजक्लब प्रोग्राम को वैज्ञानिक नजरिये और भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनफिनिटी फ्यूचर्स के साथ हम यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र अपने प्रारंभिक शैक्षिक काल में इस तरह के कौशल से लैस होकर अपने भविष्य की मजबूत बुनियाद बना सके और अपने करियर में सफल होने के लिए इनका प्रभावी रूप से प्रयोग कर सके।“

    विजक्लब के संस्थापक और सीईओ, अमित बंसल ने कहा कि “उभरते जॉब मार्केट में नई उभरती हुई तकनीक, जैसे कि एएल, एमएल और आईओटी प्रमुख भूमिका निभाएंगी। हमारा पूरी तरह से विश्वास है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा योग्य और सक्षम बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनकी पढ़ाई का नजरिया काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चों में पूरे जीवन के लिए जरूरी स्किल्स और आत्मविश्वास आता है। मैंने पया कि इनफिनिटी लर्न का डीएनए विजक्लब के समान ही है। विजक्लब एक ऐसी कंपनी है, जिसमें छात्रों को कौशल सिखाने और इस श्रेणी में अच्छे नतीजे हासिल करने का जुनून है। सुषमा उज्जवल ने अपनी पहली बैठक में मुझसे यह सवाल पूछा था कि आप कैसे यह जाँच कर सकते हैं कि जिन स्किल्स को आप छात्रों को सिखा रहे हैं वह छात्रों को समझ में आ रहा है या नहीं। हमने पाया कि किसी भी प्रॉडक्ट को सबसे पहले बिक्री के नजरिये से देखने वाले इस मार्केट में एक ताजगी से भरपूर बदलाव आ रहा है।“

    इनफिनिटी लर्न के बारे में

    एशिया के सबसे बड़े शैक्षिक समूह श्री चैतन्य द्वारा शुरू की गई इनफिनिटी लर्न देश की सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई एडटेक कंपनी है। इसका नेतृत्व उन लोगों की ओर से किया गया है, जिनका इस समूह के गठन के पीछे उद्देश्य छात्रों को नए-नए कौशल से लैस करने की प्रगति में तेजी लाना है। इनफिनिटी लर्न के प्लेटफॉर्म की कमर्शल लॉन्चिंग के 10 महीने के भीतर ही इस प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हो गए हैं। जबकि इस प्लेटफॉर्म पर पेड यूजर्स की संख्या 100 हजार (1 लाख) से ज्यादा है। हमारे प्लेटफॉर्म पर छात्रों ने अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा सवालों को हल किया है। हमारे प्लेटफॉर्म के क्वेशचन बैंक में 500 हजार (5 लाख) से ज्यादा सवाल है, जिसके 300 हजार (3 लाख) से ज्यादा सोल्यूशंस बैंक में हैं। (इनमें इनहाउस बनाया गया प्रादेशिक भाषाओं का कंटेंट भी शामिल है)। इसके चलते कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में इस कंपनी के सबसे अग्रणी कंपनियों में से एक होने का दावा मजबूत हुआ है। इनफिनिटी लर्न को अपने यूजर्स की प्राथमिकता का आधार तैयार करने में गर्व महसूस होता है और अपनी जॉब के सभी पहलुओं पर एक मालिक की तरह ही विचार कर सकते हैं, जिसेसे वह अपने को सम्मानित के साथ काफी महत्वपूर्ण भी महसूस करते है। बेहतर विश्वास और उच्च प्रदर्शन की यह संस्कृति स्थिरता से कारोबारी नतीजे देने में सक्षम होती है और इस तरह हर कर्मचारी बेहतरीन वर्कप्लेस का हिस्सा बन जाता है। इसलिए वह सभी छात्र की प्रगति को और रफ्तार देने के लिए वचनबद्ध है। इससे इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य सबके लिए काम करने की बेहतर जगह बन जाती है।

    अपनी शुरुआत के पहले साल ही इसे काफी पुरस्कार मिले

    Ø यह भारत में सबसे कम उम्र की और सबसे तेजी तेजी से बढ़ती हुई एडटेक कंपनी है, जिसे (इसकी शुरुआत के पहले वर्ष में ही) शानदार कार्यस्थल (ग्रेट प्लेस टू वर्क) के रूप में सत्यापित किया गया है।

    Ø एशिया के पहले एडटेक ब्रैंड इनफिनिटी लर्न को यह पुरस्कार दिया गया। भव्य ग्लोबल बिजनेस सिंपोजियम 2022 में यह उभरते हुए एडटेक ब्रैंड के क्षेत्र में एशिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार एडटेक और मार्केटिंग मिस्टर पुरस्कार हासिल करने वाला इकलौता एडटेक ब्रैंड बन गया।

    Ø इनफिनिटी लर्न को एंट्रिप्रिन्योर इंडिया मैगजीन की ओर से 2022 का “बेस्ट टेस्टिंग एंड असेसमेंट सोल्यूशन ऑफ द ईयर” के पुरस्कार से नवाजा गया

    Ø जी हिंदुस्तान ने इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य को “द मोस्ट प्रॉमिसिंग एडटेक ब्रैंड” 2021 पुरस्कार से नवाजा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सीड ग्रुप और इंविंसिबल ओसियन की रणनीतिक साझेदारी, दुबई और यूएई में एआई-संचालित पहचान, मोबिलिटी और क्लाउड समाधानों को मिलेगी नई गति

    22/01/2026

    EaseMyTrip ने किया ‘Republic Day Travel Sale’ का ऐलान, फ्लाइट्स, होटल्स, बस, कैब और हॉलिडे पैकेजेज़ पर मिलेंगे ज़बरदस्त डिस्काउंट

    17/01/2026

    जापान के ड्रम ताओ ने दिल्ली में मचाया धमाल, टोयोटा के मंच पर दिखी ऊर्जा और रिदम की अनोखी जुगलबंदी

    02/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.