Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अर्थमूविंग और निर्माण उपकरण के लिए भारत की अग्रणी निर्माता, जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने फरीदाबाद में एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के लिए अपना समर्थन जारी रखा। वर्षों से टूर्नामेंट फरीदाबाद के औद्योगिक शहर में एक वार्षिक आयोजन बन गया है। यह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के गोल्फरों को आकर्षित करता है और पिछले 15 वर्षों से एक लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है। इस वर्ष टूर्नामेंट में 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित ब्रिक्सेस 2024 सम्मेलन का समापन हो गया। ‘बच्चों और युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य और खेल में प्रगति: विज्ञान के जरिए नवाचार, एकीकरण और स्थिरता’ विषय पर आयोजित हुए इस चार दिवसीय सम्मेलन में 20 देशों से आए करीब 450 प्रमुख विशेषज्ञों, विद्वानों, और पेशेवरों ने प्रभावशाली चर्चा की। इस सम्मेलन के दौरान कुल 103 पेपर और 75 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही विभिन्न सत्रों में स्वास्थ्य और खेल विज्ञान के विभिन्न आयामों पर मुख्य भाषण, इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन और व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन भी हुआ।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में  जलापूर्ति, साफ़-सफाई, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण सुनिश्चित करें। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 01 मार्च। प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे बिंदुवार समीक्षा की।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 1 मार्च। डीसी एवं जिला अध्यक्ष रैड क्रॉस सोसाइटी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन मे जिला रैडक्रॉस भवन सेक्टर-12 मे जिला रेड क्रॉस सोसायटी और विक्टोरा फाउंडेशन फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सुषमा गुप्ता, वाईस चेयरपर्सन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ ने शिरकत की।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 1 मार्च: लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग ने एक उत्कृष्ट और जीवंत तकनीकी उत्सव टेक्नोफाइला-2024 का आयोजन किया। जिसमें कई विभागीय संस्थाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और टेक्नोलॉजी प्रेमियों ने भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य नवाचारिक तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना और उसे समाज में बेहतरी के लिए उपयोग करने की प्रेरणा देना रहा।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 29 फरवरी, 2024 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) से मान्यता प्राप्त मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से एक्रीडिटेशन प्राप्त हुई है। एमआरडीसी ये उपलब्धि हासिल करने वाला हरियाणा का पहला डेंटल कॉलेज बन चुका है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि एमआरडीसी देश भर में बेहतरीन दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देने की दिशा में कार्यरत है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तिगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाए गए। जहां पहुंचकर भाजपा विधायक राजेश नागर ने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल व उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। 

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 फरवरी। उपायुक्त विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद में आज बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद द्वारा “पोषण अभियान” के अंतर्गत सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन हॉल में पोषण जागृति पखवाड़ा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर आनंद शर्मा ने शिरकत की।

Read More