Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 18 मार्च। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ होली मिलन समारोह का आयोजन सैक्टर-22 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, महिला आयोग हरियाणा की अध्यक्षा रेनू भाटिया, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, कांगे्रस नेता मनधीर सिंह मान, समाजसेवी हरप्रीत सिंह, कपिल हुड्डा, बिट्टू बांगा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रकाश भारद्वाज, मुकेश कौशिक, संदीप सेठी, ओ.पी. शर्मा, दशरथ चौरसिया, सुभाष लाम्बा, कुलदीप लाम्बा, अरूण मिश्रा मौजूद रहे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 17 मार्च, 2023:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया। ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 15 मार्च,स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ हेल्दी फ़ूड ही नहीं बल्कि अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। नींद के इसी महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को ‘वर्ल्ड स्लीप डे’ मनाया जाता है। अपर्याप्त नींद के कारण होने वाली हृदय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. राकेश राय सपरा ने बताया कि जिस तरह भोजन हमारे शरीर की जरूरत है, ठीक वैसे ही पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । महाराष्ट्र में युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, टीमलीज़ एडटेक, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग (डीएचटीई)-महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने साझेदारी की है। इस साझेदारी का लक्ष्य महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों में रोजगार से जुड़े शिक्षण कार्यक्रमों की क्षमता का लाभ उठाना है। यह साझेदारी 2028 तक अगले पांच सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के राज्य के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सालाना 17.13 फीसदी की सीएजीआर दर की जरूरत होगी।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 मार्च, 2024 मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने यूके सरकार की ट्यूरिंग योजना के तहत हैवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) यूके से आए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल की मेज़बानी की। 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक यूके एलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) के सहयोग से आयोजित हुए इस दौरे का उद्देश्य खेलकूद, मीडिया और सांस्कृतिक अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद –  शहर के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के एयरफोर्स चौक के पास कलश यात्रा निकालकर विधिवत श्रीमद भगवत कथा का शुभारम्भ किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना भी कलश यात्रा में पहुंचे और कहा कि  श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । धूम्रपान से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व में हर साल 13 मार्च को ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है। धूम्रपान से हृदय को होने वाले नुकसान पर जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. राकेश सपरा ने कहा कि धूम्रपान (सिगरेट,बीड़ी, सिगार, हुक्का पीना या गुटखा तंबाकू का सेवन) केवल फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि आपके हृदय में रक्त के प्रवाह को भी कम कर देता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। स्मोकिंग (धूम्रपान) से कोरोनरी धमनियों में रुकावट और सिकुडन बढ़ जाती है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । “हरियाणा में डीएवाई-एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं का उद्यमिता विकास” विषय पर सफल चर्चा के लिए दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख शिक्षाविद् और शैक्षणिक संस्थान एक मंच पर एकजुट हुए। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) ने आईसीएसएसआर के साथ साझेदारी करते हुए इस कार्यशाला का समन्वय किया। माइक्रोफाइनेंसिंग विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बेहतरीन साधन के तौर पर उभरी है । डीएवाई-एनआरएलएम योजना, एसएचजी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देने के साथ ही उद्यमशीलता विकास पर माइक्रोफाइनेंसिंग के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक अनूठा संबंध प्रदान करती है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 12 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने परिसर में अपनी कैंटीनों और आवासों से सभी भोजन और गीले कचरे को संसाधित करने के लिए एक इन-हाउस, ऑनसाइट बायोगैस प्लांट स्थापित किया है। अमृता अस्पताल ने अपने ही परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित करके भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए फरीदाबाद पहला बड़ा अस्पताल बनकर खुद को अग्रणी साबित कर दिया है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद द्वारा रविवार 10 मार्च को फरीदाबाद स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में वॉकाथन आयोजन किया गया। इस वॉकाथन का उद्देश्य ग्लूकोमा के जल्दी निदान के बारे में लोगों को जागरूक करना और ग्लूकोमा से बचाव और इलाज के लिए नियमित जांच कराना है।

Read More