Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 मार्च। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में दुर्घटना के दौरान पैर से आरपार हुए सरिये का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज का पैर कटने से बच सका। इस सफल ऑपरेशन को अस्पताल ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, डॉ. नमन गोयल, डॉ. अभिषेक और डॉ. राकेश कुमार ने अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रबल रॉय ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा की इस तरह के बढ़े ऑपरेशन अब फरीदाबाद में होने से लोगों को दिल्ली जाने से राहत मिली है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद: गुरुवार, 7 मार्च 2024: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद ने 10 और 11 साल की दो छोटी लड़कियों का ब्लडलेस लिवर ट्रांसप्लांट करने में मिली सफलता का जश्न मनाकर महिला दिवस (8 मार्च) मनाया। इस अवसर पर मरीजों को सर्जरी से पहले और बाद के अपने अनुभव साँझा करने के लिए बुलाया गया। टीम का नेतृत्व लिवर ट्रांसप्लांट विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. पुनीत सिंगला ने किया। इस दौरान एनेस्थेटिस्ट एवं आईसीयू केयर के डायरेक्टर डॉ. ऋषभ जैन और सर्जरी, एनेस्थीसिया और आईसीयू की टीम के अन्य सदस्य का भी विशेष योगदान रहा।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर एवं गांव तिलपत के श्मसान घाट पर कुछ विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करवाया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । भाजपा जिला फरीदाबाद के अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव चौहान ने मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद के गाँव झाड़सैन्तली में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा का स्वागत और अभिनन्दन किया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मोर्चे के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  गौरव चौहान और मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ बाल्मिकी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मीडिया सह प्रमुख अजय डुडेजा,  कार्यक्रम संयोजक मुकेश बाल्मिकी एवं सोनू बाल्मिकी, अमरपाल गहलोत, महिपाल सजलाना, मामचंद, सुखबीर, संजय डागर, अमित कुमार, प्रवीण मोर्या, बलराज माहर, गौरव आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अर्थमूविंग और निर्माण उपकरण के लिए भारत की अग्रणी निर्माता, जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने फरीदाबाद में एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के लिए अपना समर्थन जारी रखा। वर्षों से टूर्नामेंट फरीदाबाद के औद्योगिक शहर में एक वार्षिक आयोजन बन गया है। यह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के गोल्फरों को आकर्षित करता है और पिछले 15 वर्षों से एक लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है। इस वर्ष टूर्नामेंट में 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित ब्रिक्सेस 2024 सम्मेलन का समापन हो गया। ‘बच्चों और युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य और खेल में प्रगति: विज्ञान के जरिए नवाचार, एकीकरण और स्थिरता’ विषय पर आयोजित हुए इस चार दिवसीय सम्मेलन में 20 देशों से आए करीब 450 प्रमुख विशेषज्ञों, विद्वानों, और पेशेवरों ने प्रभावशाली चर्चा की। इस सम्मेलन के दौरान कुल 103 पेपर और 75 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही विभिन्न सत्रों में स्वास्थ्य और खेल विज्ञान के विभिन्न आयामों पर मुख्य भाषण, इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन और व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन भी हुआ।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में  जलापूर्ति, साफ़-सफाई, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण सुनिश्चित करें। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 01 मार्च। प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे बिंदुवार समीक्षा की।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 1 मार्च। डीसी एवं जिला अध्यक्ष रैड क्रॉस सोसाइटी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन मे जिला रैडक्रॉस भवन सेक्टर-12 मे जिला रेड क्रॉस सोसायटी और विक्टोरा फाउंडेशन फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 100 मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सुषमा गुप्ता, वाईस चेयरपर्सन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ ने शिरकत की।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 1 मार्च: लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग ने एक उत्कृष्ट और जीवंत तकनीकी उत्सव टेक्नोफाइला-2024 का आयोजन किया। जिसमें कई विभागीय संस्थाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और टेक्नोलॉजी प्रेमियों ने भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य नवाचारिक तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना और उसे समाज में बेहतरी के लिए उपयोग करने की प्रेरणा देना रहा।

Read More